भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Amit Shah News | India Pakistan Border | Zero Tolerance Policy


Last Updated:

Amit Shah News: बीकानेर में अमित शाह की बैठक में भारत पाकिस्तान सीमा से 15 क‍िलोमीटर तक अवैध निर्माण पर जीरो टॉलरेंस, बीएसएफ और एजेंसियां संयुक्त बॉर्डर मैनेजमेंट करेंगी और साइबर क्राइम पर भी सख्ती रहेगी.

पाक की सीमा से 15 KM तक… शाह ने तैयार किया 360 डिग्री का सिक्योरिटी प्लानZoom

अम‍ित शाह ने बीकानेर में मंगलवार को की थी हाईलेवल सुरक्षा बैठक

नई द‍िल्‍ली. कल यानी मंगलवार को बीकानेर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बॉर्डर जिलों की सुरक्षा को लेकर हाईलेवल बैठक की. बैठक में भारत-पाक सीमा से 15 KM के दायरे में 360 ड‍िग्री सिक्योरिटी प्लान तैयार किया गया है.

अमित शाह ने साफ निर्देश दिए कि सीमा से 15 क‍िलोमीटर तक के क्षेत्र में होने वाले हर अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई होगी. जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे सभी अवैध निर्माण तुरंत ध्वस्त किए जाएंगे. इस प्लान का मकसद राजस्थान के बॉर्डर जिलों में घुसपैठ, ड्रग्स तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाना है.

हवाला जैसे मामलों की होगी जांच
इसके लिए बीएसएफ, एनसीबी, सीबीडीटी और राज्य की एजेंसियां मिलकर संयुक्त बॉर्डर मैनेजमेंट करेंगी. जिलाधिकारियों (DM) को बड़े अधिकार दिए गए हैं ताकि वे फर्जी कंपनियों, म्यूल अकाउंट्स और संदिग्ध आर्थिक गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई कर सकें. नकली आधार कार्ड, संदिग्ध फंडिंग और हवाला जैसे मामलों की गहन जांच के निर्देश भी दिए गए हैं

हेल्‍पलाइन का होगा इस्‍तेमाल
साइबर क्राइम पर रोक के लिए ‘1930’ हेल्पलाइन के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया गया है, साथ ही नए आपराधिक कानूनों के सख्त क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए गए हैं. राजस्थान के 5 बॉर्डर जिलों के डीएम और एसपी के साथ हुई इस अहम बैठक में अमित शाह ने साफ किया कि सीमा सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा से समझौता किसी भी कीमत पर नहीं होगा.

ब‍िहार के बॉर्डर पर हुई थी क्‍या कार्रवाई
अमित शाह ने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले बिहार के सीमांचल क्षेत्र में भी इसी तरह की कार्यवाही की गई थी. जहां अब तक लाखों अवैध रूप से निर्मित संपत्तियों को ध्वस्त किया जा चुका है. अब वही कड़ा मॉडल राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में लागू किया जा रहा है ताकि पाकिस्तान की सीमा से 15 KM तक का पूरा क्षेत्र 360 डिग्री सिक्योरिटी कवर के तहत सुरक्षित किया जा सके.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top