भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

44°C पारा, 50KM की रफ्तार से हवाएं! झारखंड में मौसम की दोहरी...


रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. एक ओर राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव लोगों को परेशान करेगी. पलामू चतरा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दूसरी ओर दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. रांची मौसम विभाग के अनुसार आज से झारखंड के कई जिलों के तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है, जिससे कुछ जिलों में गर्मी से राहत मिल सकती है. इसके अलावा रांची, गुमला का तापमान काफी ठंडा रहने वाला है. IMD के अनुसार झारखंड के कई जिलों में आंधी-तूफान, वज्रपात और तेज हवाएं 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं.

झारखंड के इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

आज पलामू प्रमंडल के जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी रहने की संभावना है. जहां डालटनगंज (पलामू) राज्य का सबसे गर्म इलाका रह सकता है. यहां का अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी भीषण गर्म हवाएं चलने की आशंका है. रांची मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है. वहीं, दोपहर के समय लू चल सकती है और बाहर निकलने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट

झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

रांची मौसम विभाग के अनुसार आज रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और रामगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन जिलों में बादल गरजने और तेज हवाएं चलने की संभावना भी बनी हुई है. जहां बारिश की वजह से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. इसके अलावा धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग और बोकारो जिलों में तेज आंधी और तूफान की संभावना जताई गई है. इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कई जगह पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने की आशंका भी बनी हुई है. रांची मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है.

जानें झारखंड के इन जिलों का कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में यहां भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट

आज झारखंड में सबसे गर्म जिला पलामू, गढ़वा और चतरा हैं. इन जिलों का अधिकतम तापमान 41-43°C तक रह सकता है. इसके अलावा यहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, सबसे कम रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़ और सिमडेगा का रहने वाला है. यहां का अधिकतम तापमान 37-39°C और न्यूनतम 24-26°C के आसपास रहने वाला है. इसके अलावा गढ़वा, पलामू और चतरा लू चलने की संभावना है.

जानें बीते दिन कहां थी सबसे ज्यादा गर्मी

बीते दिन झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला. जहां राजधानी रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद समेत कई जिलों में हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं, कुछ जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं, पलामू जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा है. यहां डाल्टनगंज का तापमान 44 डिग्री तक दर्ज किया गया . जो कि झारखंड में सबसे अधिक तापमान माना गया.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top