गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, रांची में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और रोजगार महानिदेशालय की योजनाओं तथा करियर मार्गदर्शन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु शिक्षकों ने रोजगार, कौशल विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी ली। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रमण कुमार झा ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य प्रशिक्षुओं को योग्य, कुशल और उत्तरदायी शिक्षक बनाना है तथा उनके भविष्य को देखते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रशिक्षुओं ने आवेदन प्रपत्र भरे और प्रशिक्षण व रोजगार अवसरों पर परामर्श प्राप्त किया।
Source link