भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Telangana CM Revanth Reddy | Emergency Landing | Indigo Airlines | 6E-717...


होमताजा खबरदेश

आंधी-बारिश में फंसा CM रेवंत रेड्डी का प्‍लेन, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

Last Updated:

Telangana CM Revanth Reddy Flight: दिल्‍ली से हैदराबाद जा रहे तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी का प्‍लेन बड़े हादसे से बच गया. दरअसल, यह प्‍लेन हैदराबाद में लैंडिंग के दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच फंस गया. लैंडिंग की पहली कोशिश नाकाम रही. गो-अराउंड के बाद प्‍लेन को दोबारा लैंड कराने की कोशिश की गई. दूसरी कोशिश सफल रही. प्‍लेन में मौजूद सीएम रेड्डी सहित सभी पैसेंजर सेफ बताए गए हैं.

आंधी-बारिश में फंसा CM रेवंत रेड्डी का प्‍लेन, पायलट की सूझबूझ से टला हादसाZoom

हैदराबाद एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो की फ्लाइट 6E-717 ने गो-अराउंड के बाद सुरक्षित लैंडिंग की है.

Airport News: दिल्ली से हैदराबाद जा रहे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए. उन्हें लेकर उड़ी इंडिगो की फ्लाइट हैदराबाद एयरपोर्ट पर खराब मौसम में फंस गई. तेज आंधी और भारी बारिश के बीच प्‍लेन की पहली लैंडिंग की कोशिश सफल नहीं हो सकी. ऐसे में पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्‍लेन को दोबारा हवा में उड़ा ले गया. कुछ देर बाद दूसरी कोशिश में प्‍लेन की सेफ लैंडिंग करा ली गई.

  1. जानकारी के मुताबिक, 29 जुलाई को इंडिगो की फ्लाइट 6E-717 दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी. फ्लाइट ने शाम करीब 6:15 बजे उड़ान भरी, जो तय समय से लगभग 20 मिनट की देरी से रवाना हुई थी. इस फ्लाइट में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद थे.
  2. जब फ्लाइट हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची तो वहां का मौसम अचानक बेहद खराब हो गया. तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण प्‍लेन को सुरक्षित रनवे पर उतारना मुश्किल हो गया. प्‍लेन रनवे के करीब पहुंच चुका था, लेकिन हालात विपरीत होने के चलते लैंडिंग अबॉर्ट करने का फैसला लिया गया.
  3. एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, खराब मौसम की वजह से प्‍लेन की अप्रोच अनस्टेबल थी. ऐसी स्थिति में पायलट ने गो-अराउंड पर जाने का फैसला किया. गो-अराउंड का मतलब होता है कि लैंडिंग की कोशिश बीच में छोड़कर प्‍लेन को फिर से ऊंचाई पर ले जाया जाए, ताकि दोबारा सुरक्षित तरीके से लैंडिंग की जा सके.
  4. प्‍लेन कुछ देर तक आसमान में चक्कर लगाता रहा. मौसम थोड़ा बेहतर होने के बाद पायलट ने दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश की. इस बात लैंडिंग सफल रही.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top