भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फर्जी पुलिस बनकर रौब झाड़ने वसूली करने का करता था काम, जामताड़ा...


Last Updated:

बरामदगी में एक देसी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस, 2 वॉकी-टॉकी, 2 चाकू और 3 मोबाइल शामिल हैं. पुलिस की फर्जी आईडी, कैमोफ्लाज वर्दी, हवलदार का लोगो, बेल्ट, बूट, टोपी, बैग और डायरी भी बरामद किया गया है. आरोपी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन थाने में भी पहले से आपराधिक मामला दर्ज. एसडीपीओ वसीम राजा ने…

फर्जी पुलिस बनकर झाड़ता था रौब, करता था वसूली, जामताड़ा का अनूप हुआ गिरफ्तारZoom

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा में एक ऐसा युवक गिरफ्तार किया गया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर रौब झाड़ता था. आरोपी की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के कानगोई निवासी 34 वर्षीय अनूप कुमार के रूप में हुई है. गुप्त सूचना पर कानगोई-डोमदाहा रोड से इसकी गिरफ्तारी हुई है. आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को धमकाता था और कथित तौर पर वसूली करता था. पूछताछ में उसने फर्जी पुलिस आईडी बनवाने और धनबाद से वर्दी खरीदने की बात कबूली है.

बरामदगी में एक देसी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस, 2 वॉकी-टॉकी, 2 चाकू और 3 मोबाइल शामिल हैं. पुलिस की फर्जी आईडी, कैमोफ्लाज वर्दी, हवलदार का लोगो, बेल्ट, बूट, टोपी, बैग और डायरी भी बरामद किया गया है. आरोपी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन थाने में भी पहले से आपराधिक मामला दर्ज. एसडीपीओ वसीम राजा ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया. पुलिस फर्जी आईडी और वर्दी उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क की भी जांच में जुटी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाना प्रभारी प्रदीप राणा को गुप्त सूचना मिली कि पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति कानगोई-डोमदाहा रोड पर घूम रहा है और लोगों को धमका रहा है. पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची वहां एक आदमी पुलिस की ड्रेस में शराब पी रहा था. पुलिस ने उससे पूछताछ की. पूछताछ में उसने अपना नाम अनूप बताया और पिता का नाम कृष्णा वर्मा बताया.

अनूप पकड़ में तब आया जब उसने अपना पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड दिखाया तो उसमें पुलिस को कुछ संदेह हुआ. इसी संदेह के आधार पर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने तुरंत ही स्वीकार किया कि वह फर्जी पुलिस वाला है.

आपको बता दें कि जामताड़ा साइबर अपराध का गढ़ है. यहां एक से बड़े एक साइबर ठगों का नेटवर्क काम करता है. ये जामताड़ा के घने जंगलों में छिपकर पुलिस को चकमा देते हैं और अपना जालसाजी का काम करते हैं. अभी हाल ही में जामताड़ा से बिजली बिल अपडेट करने के बहाने लोगों के खाते से पैसा उड़ाने की खबर आई थी. इसके अलावा यहां कैशबैक के फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को ठगा जाता है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top