भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डूरंड कप : आज इंडियन एयरफोर्स व डिफेंडर्स एफसी के बीच मुकाबला




135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप-2026 में बुधवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। शाम सात बजे से होने वाले इस मैच में इंडियन एयरफोर्स फुटबॉल टीम का सामना श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी से होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम होगा। डिफेंडर्स एफसी अपने पहले मैच में जमशेदपुर एफसी से 0-5 की हार के बाद वापसी की कोशिश करेगी, जबकि इंडियन एयरफोर्स विजयी शुरुआत के इरादे से मैदान में उतरेगी। इधर, आयोजकों के अनुसार मैच के लिए टिकट का वितरण शुरू है। दर्शक निर्धारित टिकट काउंटरों से नि:शुल्क पास प्राप्त कर सकेंगे। काउंटर पर टिकट 11 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेंगे। आयोजकों ने दर्शकों से अपील की है कि वे सुरक्षा जांच को देखते हुए समय से पहले स्टेडियम पहुंचें। प्रवेश केवल वैध टिकट पर निर्धारित गेट से ही मिलेगा। स्टेडियम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और प्रतिबंधित सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top