भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

IDM Alert | IMD Sandstrom Alert | Monsoon Alert | 80 KMPH...


होमफोटोदेश

80 KMPH की रफ्तार से तूफान, 19 राज्यों में भारी बारिश, IMD का वेदर अलर्ट

Last Updated:

IMD Weather Prediction: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक भयंकर रूप लेने वाला है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने 28 मई के लिए मौसम का ताजा बुलेटिन जारी कर दिया है. एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लोग भीषण लू की भट्टी में झुलस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ तबाही मचाने आ रहा है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, जो छप्पर तक उड़ा सकती हैं. वहीं पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है.

पिछले 24 घंटों में जहां एक तरफ लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया, वहीं अब एक नए सिस्टम से मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग (आईएमडी) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 28 मई 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से लू का सिलसिला थमेगा, बल्कि धूल भरी आंधी और तूफानी हवाएं भी आ सकती हैं. हवाओं की गति इतनी तेज होगी कि कमजोर पेड़ और छप्पर उखड़ने का भारी खतरा है.

राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए 28 मई का दिन बेहद उथल-पुथल भरा रहने वाला है. आईएमडी के स्पष्ट आंकड़ों के अनुसार, इन राज्यों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाएं चलेंगी, जिनके झोंके 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. यह आंधी इतनी तेज होगी कि कच्चे मकानों और होर्डिंग्स को नुकसान पहुंचा सकती है. इसके साथ ही इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है, जो भीषण गर्मी से फौरी राहत मिलेगी.

रेगिस्तानी राज्य राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में जानलेवा सीवियर हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि, नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 28 मई को हल्की बारिश, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इससे दिन के अधिकतम तापमान में थोड़ी सी गिरावट आ सकती है, लेकिन उमस और सूखी गर्मी का कहर जारी रहेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उत्तर प्रदेश के मौसम में फिलहाल सबसे ज्यादा विरोधाभास देखने को मिलेगा. पश्चिमी यूपी में 28 मई को भीषण लू का रेड अलर्ट जारी है, लेकिन दोपहर बाद यहां 60-80 KMPH की रफ्तार से ‘थंडरस्क्वाल’ और धूलभरी आंधी चलने का भी अनुमान है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का प्रभाव लगातार बना रहेगा. दिन में आसमान से बरसती आग और शाम को तूफानी हवाओं का यह ‘डबल अटैक’ यूपी के लोगों की अग्निपरीक्षा लेगा.

मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और विदर्भ में लू से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. इन राज्यों में आसमान साफ रहेगा और तीखी धूप लोगों को बेहाल करेगी. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि रात के समय यहां का मौसम थोड़ा शुष्क रहेगा, लेकिन दिन में गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर देंगे.<br />मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और विदर्भ में लू से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. इन राज्यों में आसमान साफ रहेगा और तीखी धूप लोगों को बेहाल करेगी. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि रात के समय यहां का मौसम थोड़ा शुष्क रहेगा, लेकिन दिन में गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर देंगे.

पूर्वी भारत के लिए 28 मई का मौसम राहत की फुहारें लेकर आ रहा है. उत्तर-पूर्व बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है.<br />पूर्वी भारत के लिए 28 मई का मौसम राहत की फुहारें लेकर आ रहा है. उत्तर-पूर्व बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में मौसम पूरी तरह से मेहरबान है. पश्चिम असम, मेघालय और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट भारी बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जाएगी.

दक्षिण भारत में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं. 28 मई को केरल, लक्षद्वीप, आंतरिक तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. हालांकि, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी लू (Heatwave) का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे वहां के निवासियों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश संभव है. रात के समय ऊंचाई वाले इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी. पर्यटकों के लिए यह मौसम अनुकूल है, लेकिन अचानक होने वाली बारिश को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top