![]()
सिमडेगा| हॉकी की नर्सरी सिमडेगा फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी अपनी पहचान गढ़ रहा है। जिले में अब से पहले भी कई नागपुरी फिल्में बन चुकी हैं, जिनका प्रदर्शन सिमडेगा और आसपास के जिलों में होता रहा है। इधर शहरी क्षेत्र के पर्यटन स्थल केलाघाघ में बुधवार को नागपुरी फिल्म चाहोना दिलोजान से की शूटिंग का मुहूर्त हुआ। प्रमुख व्यवसायी भरत प्रसाद ने फिल्म का मुहूर्त शॉट किया। इस अवसर पर फिल्म के कई कलाकार और फिल्मप्रेमी उपस्थित थे। फिल्म के निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता राम नायक ने बताया कि नायक फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर पर नागपुरी फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। यह फिल्म शिक्षा के महत्व और अंधविश्वास के उन्मूलन पर आधारित एक लव स्टोरी और एक्शन फिल्म है। फिल्म में 5 गाने हैं, जिन्हें दिलीप गोप, दिनेश सोनवाणी और वर्षा बड़ाईक ने आवाज दी है। फिल्म की शूटिंग सिमडेगा के केलाघाघ, बसतपुर, राम रेखा धाम के सहित झारखंड के अन्य जगहों पर की जाएगी। फिल्म इसी वर्ष माह नवंबर तक सिनेमा हॉल में रिलीज हो जाएगी। फिल्म में मुख्य भूमिका यश नायक, राम नायक, अदिति सिंह, एलेना रितिक, उमा बड़ाईक, ऋषिका और रितिका, तरुण नायक, सुशील अंकन निभा रहे हैं। दुर्गविजय सिंहदेव, मनोज सिन्हा, सावन टोप्पो, आनंद बड़ाईक ,सूरज बैठा, काजल भी विशेष भूमिकाएं निभा रहे हैं।
Source link