भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी का चुनाव 21 जून को अग्रसेन भवन...




रांची|अग्रवाल सभा की वार्षिक आम सभा और नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव 21 जून को होगा। कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित किया जाएगा। इसमें मंत्री का प्रतिवेदन, आय-व्यय का ब्यौरा, अंकेक्षक की नियुक्ति और आगत प्रस्तावों पर विचार होगा। अशोक कुमार नारसरिया को मुख्य चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है। राजेंद्र केडिया व नंद किशोर पाटोदिया को सह चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है। रांची|श्री श्याम मंडल की ओर से अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में गुरुवार को चांदन द्वादशी मनाई गई। इस अवसर पर खाटू नरेश श्याम बाबा को खीर-चूरमा का विशेष भोग अर्पित किया गया। मुख्य यजमान रमेश चंद्र सारस्वत ने परिवार संग बाबा को भोग लगाया। इससे पहले मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका और सारस्वत परिवार ने गणेश पूजन किया। प्रसाद 600 से अधिक भक्तों में वितरित किया गया। रांची|गुरुवार को संत पॉल्स कैथेड्रल में छोटानागपुर डायसिस के 36 युवाओं का पवित्र ढृढ़ीकरण संस्कार हुआ। विधि बिशप बीबी बास्के ने पूरी कराई और उन्हें ढृढ़ीकरण संस्कार की अहमियत से अवगत कराया। संस्कार के बाद मंडली ने युवक-युवतियों को कलीसिया का पूर्ण सदस्य बनने, नए जीवन में प्रवेश करने के लिए बधाई दी। मौके पर डायसिस उपाध्यक्ष रेव्ह. जोलजस कुजूर, सचिव अमृत मसीहचरण मुंडू के अलावा रेव्ह. एस डेविड, रेव्ह. अनिल डाहंगा, रेव्ह. शामवेल डाहंगा, रेव्ह. थॉमस बाजराय, रेव्ह. जस्टिन भुईंया, रेव्ह. विकास कुजूर, रेव्ह. उम्लन सांगा, रेव्ह. ग्लोरिया डाहंगा सहित कई लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top