Last Updated:
Summer Classes In Ara: भोजपुर के आरा शहर में गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही समर क्लासेज और एक्टिविटी सेंटर्स की डिमांड बढ़ गई है. मोबाइल-टीवी से दूर रहकर बच्चे डांस, एक्टिंग और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के जरिए अपना आत्मविश्वास मजबूत कर रहे हैं. बच्चे मोबाइल और टीवी से दूर रहकर समर क्लासेज में एक्टिंग, डांस और पर्सनालिटी डेवलपमेंट सीख रहे हैं. जानिए प्रमुख सेंटर्स के नाम.
भोजपुर: गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों की मौज तो बढ़ जाती है, लेकिन अभिभावकों की चिंता भी बढ़ने लगती है कि आखिर बच्चों का समय कैसे बेहतर तरीके से बिताया जाए. मोबाइल और टीवी से दूर रखकर अगर बच्चे कुछ नया सीखें, उनका टैलेंट निखरे और आत्मविश्वास बढ़े, तो छुट्टियां भी यादगार बन जाती हैं. इसी जरूरत को देखते हुए आरा शहर में कई समर क्लासेज और एक्टिविटी सेंटर इन दिनों बच्चों के लिए खास कोर्स चला रहे हैं. जहां बच्चे डांस, एक्टिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और कई क्रिएटिव चीजें सीख सकते हैं.
मनोरंजन ही नहीं अंदर का टैलेंट आएगा बाहर
आरा में चल रहे समर क्लासेज में नाथ अमरेंद्र कम्पनी, द ध्रुव स्टूडियो और एम डांस क्लास जैसे संस्थानों का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है. यहां बच्चों को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि उनके अंदर छिपे टैलेंट को पहचानने और उसे निखारने का भी मौका दिया जा रहा है. कई अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन करा रहे हैं ताकि छुट्टियों का समय सीखने और खुद को बेहतर बनाने में इस्तेमाल हो सके.
बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा
नाथ अमरेंद्र कम्पनी में बच्चों को अभिनय, मंच संचालन और पर्सनालिटी डेवलपमेंट जैसी गतिविधियों की ट्रेनिंग दी जा रही है. वहीं द ध्रुव स्टूडियो में कैमरा फेसिंग, एक्टिंग और क्रिएटिव एक्टिविटी पर विशेष फोकस किया जा रहा है. इसके अलावा एम डांस क्लास में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक को अलग-अलग डांस फॉर्म सिखाए जा रहे हैं, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है.
टीमवर्क, डिसिप्लिन और स्टेज कॉन्फिडेंस सीखें
समर कैंप संचालकों का कहना है कि आज के समय में सिर्फ पढ़ाई ही काफी नहीं है, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास भी जरूरी है. यही कारण है कि अब अभिभावक भी बच्चों को एक्स्ट्रा एक्टिविटी की ओर तेजी से भेज रहे हैं. इन क्लासेज में बच्चों को नई चीजें सीखने के साथ-साथ टीमवर्क, डिसिप्लिन और स्टेज कॉन्फिडेंस भी सिखाया जाता है.
भविष्य के लिए भी फायदेमंद
गर्मी की छुट्टियों में अगर बच्चे कुछ नया सीख जाएं और अपनी प्रतिभा को पहचान लें, तो यह उनके भविष्य के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है. यही वजह है कि आरा में इन दिनों समर क्लासेज को लेकर बच्चों और अभिभावकों दोनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें