भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Karnataka CM News Live Updates: सिद्धारमैया पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी से होगी...


होमताजा खबरदेश

LIVE: सिद्धारमैया पहुंचे दिल्ली, राहुल से होगी मुलाकात, कल CLP की बैठक

Last Updated:

Karnataka CM News Live Updates: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी हलचल चरम पर पहुंच गई है. इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया दिल्ली पहुंच चुके हैं और आज रात राहुल गांधी के साथ उनकी अहम बैठक होने वाली है. …और पढ़ें

LIVE:  सिद्धारमैया पहुंचे दिल्ली, राहुल से होगी मुलाकात, कल CLP की बैठकZoom

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफे के बाद दिल्ली जाने से इनकार किया. (PTI)

Karnataka CM News Live Updates: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए, जहां उनकी राहुल गांधी के साथ अहम बैठक होने वाली है. खराब मौसम के कारण उनका विमान पहले जयपुर डायवर्ट हुआ था, जिसके बाद वह दिल्ली पहुंचे. राज्यपाल थावर चंद गहलोत उनका इस्तीफा स्वीकार कर चुके हैं और नई व्यवस्था तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा गया है. इसी बीच डीके शिवकुमार भी दिल्ली पहुंच चुके हैं, जिससे कांग्रेस के भीतर नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं.

राहुल गांधी से बैठक, डीके भी दिल्ली में

सूत्रों के मुताबिक आज 10 जनपथ पर सिद्धारमैया, रणदीप सिंह सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल की राहुल गांधी के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी. वहीं डीके शिवकुमार भी कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करेंगे, हालांकि उनके कार्यक्रम का समय अभी तय नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया कर्नाटक भवन की बजाय दिल्ली में एक निजी स्थान पर ठहरे हुए हैं. कांग्रेस नेतृत्व अब राज्य में नए सत्ता संतुलन और जातीय समीकरणों को साधने में जुटा है.

कल बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक संभव

कांग्रेस विधायक दल की बैठक शनिवार को बेंगलुरु में होने की संभावना है, जहां नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा और फैसला हो सकता है. पार्टी के भीतर डीके शिवकुमार के नाम को लेकर लगातार चर्चा चल रही है, जबकि सिद्धारमैया के भविष्य की भूमिका पर भी नजर बनी हुई है. राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि कांग्रेस अब लिंगायत और अहिंदा वोट बैंक के बीच संतुलन बनाते हुए आगे की रणनीति तय करेगी.

Karnataka CM News Live Updates: राहुल गांधी से जल्द मुलाकात करेंगे सिद्धारमैया

Karnataka CM News Live: कर्नाटक की सियासत के बीच सिद्धारमैया जल्द ही दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले हैं. इस बैठक को राज्य के नए नेतृत्व और आगे की राजनीतिक रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

Karnataka CM News Live: राहुल गांधी से आज होगी अहम बैठक

Karnataka CM News Live Updates: सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया, रणदीप सिंह सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल की आज सुबह 9 बजे 10 जनपथ पर राहुल गांधी के साथ अहम बैठक होगी. वहीं डीके शिवकुमार भी दिन में दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं, हालांकि उनका समय अभी तय नहीं हुआ है. कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल बेंगलुरु में होने की संभावना जताई जा रही है.

Karnataka CM News Live Updates: इस्तीफे के बाद कर्नाटक भवन से दूर रहे सिद्धारमैया

Karnataka CM News Live: मुख्यमंत्री कार्यालय सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया दिल्ली में एक निजी संपत्ति में ठहरे हुए हैं और फिलहाल कर्नाटक भवन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. उनके इस फैसले को कर्नाटक की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच अहम माना जा रहा है.

Karnataka CM News Live: कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे सिद्धारमैया

Karnataka CM News Live Updates: कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ही मंत्रिपरिषद को भंग कर दिया है. हालांकि, नई व्यवस्था होने तक उन्होंने सिद्धारमैया से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम जारी रखने को कहा है.

Karnataka CM News Live Updates: राज्यपाल ने स्वीकार किया सिद्धारमैया का इस्तीफा

Karnataka CM News Live: कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है. सिद्धारमैया ने गुरुवार को राज्यपाल की अनुपस्थिति में उनके विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे एक दिन बाद मंजूरी दे दी गई. इस बीच खबर है कि सिद्धारमैया की मुलाकात राहुल गांधी से आज सुबह 9 बजे होगी.

Karnataka CM News Live: कर्नाटक में सियासी हलचल के बीच दिल्ली पहुंचे डीके शिवकुमार

Karnataka CM News Live Updates: कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंच गए हैं. वह राजधानी के चाणक्यपुरी स्थित कर्नाटक भवन पहुंचे. सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में तेजी से घटनाक्रम बदल रहे हैं और इसी बीच डीके शिवकुमार की दिल्ली एंट्री को काफी अहम माना जा रहा है.

Karnataka CM News Live Updates: खराब मौसम के बीच दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया

Karnataka CM News Live: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया शुक्रवार को आखिरकार दिल्ली पहुंच गए। भारी बारिश और खराब मौसम के कारण उनका विशेष विमान पहले जयपुर डायवर्ट किया गया था। बाद में मौसम सामान्य होने पर वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे। उनके साथ बेटे यतींद्र सिद्धारमैया और कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद रहे।

Karnataka CM News Live: भावुक भाषण में हाईकमान का जताया आभार

Karnataka CM News Live Updates: इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत में सिद्धारमैया भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि संविधान उनका धर्म है और जनता उनके लिए देवता समान है. उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें दो बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला. साथ ही उन्होंने नए नेतृत्व को संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाने की अपील भी की.

Karnataka CM News Live Updates: डी.के. शिवकुमार के सामने कई राजनीतिक चुनौतियां

Karnataka CM News Live: नए मुख्यमंत्री के तौर पर डी.के. शिवकुमार के सामने आसान रास्ता नहीं होगा. कांग्रेस के अंदर लिंगायत और क्षेत्रीय संतुलन को लेकर कई तरह की आवाजें उठ रही हैं. पार्टी को डर है कि अगर सामाजिक समीकरण बिगड़े तो विपक्ष इसका बड़ा राजनीतिक फायदा उठा सकता है. ऐसे में शिवकुमार को सरकार और संगठन दोनों स्तर पर संतुलन बनाकर चलना होगा. सिद्धारमैया की मौजूदगी भी उनके लिए दबाव का कारण बन सकती है.

Karnataka CM News Live: राहुल गांधी से मुलाकात पर टिकी कांग्रेस की नजर

Karnataka CM News Live Updates: इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया की राहुल गांधी से मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है. कांग्रेस हाईकमान सत्ता परिवर्तन के बाद किसी भी तरह की अंदरूनी नाराजगी को खुलकर सामने नहीं आने देना चाहता. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में नए नेतृत्व, संगठन संतुलन और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हो सकती है. कांग्रेस के भीतर यह भी माना जा रहा है कि सिद्धारमैया का समर्थन नए मुख्यमंत्री के लिए बेहद जरूरी रहेगा.

Karnataka CM News Live Updates: इस्तीफे के बाद भी बेंगलुरु नहीं छोड़ेंगे सिद्धारमैया

Karnataka CM News Live: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने साफ कर दिया है कि वह दिल्ली की राजनीति में नहीं जाएंगे. उन्होंने राज्यसभा जाने की अटकलों को भी खारिज कर दिया. राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि सिद्धारमैया कर्नाटक की राजनीति में अपनी पकड़ कमजोर नहीं होने देना चाहते. खासकर ‘अहिंदा’ वोट बैंक पर उनका प्रभाव अब भी कांग्रेस के लिए बड़ी ताकत माना जाता है. यही वजह है कि उन्होंने बेंगलुरु में रहकर सक्रिय राजनीति जारी रखने का फैसला किया है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top