भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

न डिग्री, न एक्सपीरियंस…कोई भी कर सकता है इस हरे फल का...


Last Updated:

Nariyal Pani Selling, Low Investment Business: जब से लोग हेल्थ के प्रति जागरूक हुए हैं तब से नारियल पानी की बिक्री काफी बढ़ी है. थोड़ी सी सूझबूझ से इस काम को किया जाए तो कम लागत में भी बढ़िया मुनाफा कमाया जा सकता है. होलसेल काराबोरी अरविंद साहू से जानते हैं इस बिजनेस के लिए काम के टिप्स.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. गर्मियों का मौसम आते ही लोग घर से बाहर निकलते ही ठंडे और हेल्दी पेय पदार्थों की तलाश करने लगते हैं. कोई लस्सी पीना पसंद करता है तो कोई ठंडा पानी, लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा डिमांड नारियल पानी की देखने को मिल रही है. सेहत के लिए फायदेमंद होने के कारण लोग इसे काफी पसंद करते हैं. ऐसे में नारियल पानी का बिजनेस गर्मियों में कम निवेश में अच्छा मुनाफा देने वाला विकल्प बन सकता है.

बन सकता है शानदार बिजनेस
जमशेदपुर की सबसे बड़ी होलसेल मंडी मानी जाने वाली परसुडीह बाजार समिति में फल, सब्जी और राशन की बड़े स्तर पर बिक्री होती है. यहीं के नारियल पानी के होलसेल कारोबारी अरविंद कुमार साहू बताते हैं कि गर्मियों के मौसम में यह एक शानदार बिजनेस साबित हो सकता है. उनके अनुसार इस काम में तुरंत कैश फ्लो देखने को मिलता है और सही लोकेशन पर अच्छी कमाई भी हो जाती है.

इतने की खरीद, इतने में बिकता है
उन्होंने बताया कि फिलहाल एक नारियल की होलसेल कीमत करीब 50 से 52 रुपये तक चल रही है. ट्रांसपोर्टेशन और अन्य खर्च जोड़ने के बाद इसकी लागत लगभग 55 रुपये तक पड़ती है. वहीं अगर इसे बाजार, रोड किनारे या किसी दुकान पर बेचा जाए, तो एक नारियल आराम से 60 से 70 रुपये तक बिक जाता है. कई जगहों पर लोग इसे गिलास और पाइप के साथ सर्व करते हैं, जहां इसकी कीमत 80 रुपये तक पहुंच जाती है.

बस इस बात का रखें ख्याल
इस हिसाब से प्रति नारियल 25 से 30 रुपये तक का मुनाफा आसानी से कमाया जा सकता है. हालांकि, इस बिजनेस में एक जरूरी बात का ध्यान रखना पड़ता है कि जरूरत के हिसाब से ही माल खरीदें. ज्यादा स्टॉक रखने पर अगले दिन नारियल का रंग और स्वाद बदलने लगता है, जिससे नुकसान भी हो सकता है.

रोजाना 2000 तक की कमाई
अरविंद कुमार साहू के मुताबिक, अगर दुकानदार ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखे और साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए नारियल पानी को अच्छे तरीके से सर्व करे, तो ग्राहक खुद-ब-खुद बढ़ने लगते हैं. सही लोकेशन पर लगाया गया छोटा सा स्टॉल भी रोजाना 2000 से 2500 रुपये तक की कमाई कर सकता है.

खुद नहीं लगाना तो किसी और को रख लें
अगर कोई व्यक्ति खुद स्टॉल पर समय नहीं देना चाहता, तो वह स्टाफ रखकर भी यह काम चला सकता है. उन्होंने बताया कि 300 से 350 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी पर कर्मचारी आसानी से मिल जाते हैं. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति शहर में तीन से चार जगह स्टॉल लगा ले, तो गर्मियों के इस सीजन में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top