भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुर्गों ने दी जानकारी:गैंगस्टर प्रिंस खान की पत्नी व 3 बच्चे भी...




गैंगस्टर प्रिंस खान के बाद अब उसका परिवार भी पाकिस्तान शिफ्ट हो गया है। कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी शगुफ्ता अपने तीन बच्चों के साथ पाकिस्तान के बहावलपुर पहुंच गई है। हाल ही में पकड़े गए प्रिंस खान के गुर्गों ने पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी दी है। गुर्गों ने पाकिस्तान पहुंचने का रूट भी पुलिस को बताया। इसके मुताबिक पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद शगुफ्ता बच्चे के साथ केरल पहुंची। कुछ महीने वहां रही। फिर एजेंट की मदद से वह दुबई पहुंच गई। वहां से प्रिंस खान की नौकरानी ने डंकी रूट से बहावलपुर पहुंचाया। अब पुलिस इनके विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी में है। प्रिंस भी दुबई होकर पाकिस्तान भागा था
वर्ष 2021 में नन्हें हत्याकांड के बाद पुलिस से बचने के लिए प्रिंस खान कोलकाता से कोच्चि के रास्ते दुबई चला गया। दुबई में रहते हुए झारखंड में कारोबारियों से रंगदारी मांगने लगा। वह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करता था, ताकि व्यवसायियों में खौफ पैदा हो सके। दुबई में जब उसके प्रत्यार्पण के लिए सक्रियता बढ़ी तो वह पाकिस्तान भाग गया। तब से वहीं है। पुलिस को फैज खान के नाम से उसका एक पाकिस्तानी आईडी कार्ड भी मिला है। हालांकि जांच में इसकी पुष्टि हो चुकी है कि यह कार्ड फर्जी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top