भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला में अनियंत्रित बॉक्साइट ट्रक ने ली व्यक्ति की जान:हादसे के बाद...




गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के रहे टोली गांव में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रहे टोली निवासी टेपना महली (50) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लोहरदगा से कुजाम की ओर जा रहा एक खाली बॉक्साइट ट्रक तेज रफ्तार में था। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे घर के पास बैठे टेपना महली को टक्कर मार दी और घर में जा टकराई। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन लगातार तेज रफ्तार और लापरवाही से होता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सूचना मिलने पर बिशुनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है और चालक से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और क्षेत्र में बॉक्साइट ट्रकों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top