Last Updated:
Ranchi Best Place To Visit: गर्मी और शहर की भागदौड़ से कुछ देर सुकून चाहिए, तो रांची से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित गेतासुल डैम और रुक्का डैम आपके लिए बेहतरीन जगह साबित हो सकती है. यहां की प्राकृतिक खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है. डैम तक पहुंचने वाली हरियाली से घिरी सड़क किसी फिल्मी सीन जैसी लगती है, जो सफर को और भी खास बना देती है.
झारखंड की राजधानी रांची से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है गेतासुल डैम और रुक्का डैम. यहां की खूबसूरती तो है ही बेमिसाल. यहां पर आप आते हैं तो बहुत ही खूबसूरत और रोमांटिक सड़क भी देखने को मिलती है. यहां पर आपको बिल्कुल भी गर्मी का ऐहसास नही होगा. लोग यहां पर आकर वॉटर एक्टिविटीज का भी आनंद लेते हैं.
ऐसे में गर्मी के दिनों में इंजॉय करना चाहते हैं तो यहां पर जरूर आएं. लोग पानी के बीच में जाकर डांस करते हैं और रील बनाते हैं. यहां पर आपको गर्मी का बिल्कुल भी एहसास नहीं होगा और पानी का पूरा आनंद ले सकते हैं, स्विमिंग कर सकते हैं. बस एक बात का ध्यान रखना है, शाम के 6:00 बजे के बाद आपके यहां नहीं रुकना है और अकेले न आएं तो अच्छा है.
कुछ लोग इस जगह को मिनी गोवा कहते हैं तो कुछ लोग मिनी कश्मीर. जिसके मन में जो आए जो जिस तरीके से इस जगह को देखें, उन्होंने इस जगह को वह नाम दे रखा है. दरअसल, यहां पानी का स्तर कम है और गोवा जैसी लहरें आती हैं. साथ ही, खूबसूरत वादिया और ठंडी हवा आपको कश्मीर की याद दिला देगी. यहां पर अक्सर शहर के मुकाबले 7-9 डिग्री तक कम टेंपरेचर रहता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यहां की खास बात यह है कि जब आप इन दो दोनों जगह जाएंगे तो आपको बेहद ही खूबसूरत सड़क देखने को मिलेगी. दोनों तरफ पहाड़ बीच में एकदम चिकनी सड़क, तो ऐसे में आप लॉन्ग ड्राइव का भी जबरदस्त अनुभव ले सकते हैं. सड़क के किनारे भी छोटे-छोटे झरने देखने को मिलेंगे. ऐसे में लोग रुककर सेल्फी भी लेते हैं.
यहां पर पहुंचने के बाद आपको बहुत ही खूबसूरत टापू देखने को मिलेगा. डैम के बीच में एक बहुत ही खूबसूरत टापू है, जहां सिर्फ पेड़ पौधे और हरियाली है. वहां पर लोग बोट से जाते हैं ऐसे में बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं. यही भी बगल में लोग आराम से मैगी से लेकर नॉनवेज तक पकाते हैं और डीजे में गाना बजा कर जमकर नाचते गाते हैं.