Last Updated:
Viral Video of Accident: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक बेकाबू हाइवा ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी. उसे सड़क पर करीब 500 मीटर तक घसीटता चला गया. कार में एक शख्स अपनी भतीजी के साथ अस्पताल से घर लौट रहा था. गनीमत रही कि इस खौफनाक हादसे में चाचा-भतीजी की जान किसी चमत्कार से बच गई. उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हाइवे पर चाचा-भतीजी को टक्कर मारकर घसीटता रहा ट्रक वाला. रूह कंपाने वाला वीडियो सामने आया है.
Report by- Ayushi
Truck Accident Viral Video: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आधी रात को एक जानलेवा सड़क हादसे ने दहशत पैदा कर दी. मंचेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगुआ कैनाल ब्रिज (पलासूनि ब्रिज) पर एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी और ब्रेक लगाने के बजाय कार को 500 मीटर तक घसीटता ले गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, सुब्रत नाम का एक व्यक्ति अपनी भतीजी को अस्पताल से लेकर कार से वापस घर लौट रहा था. रात करीब 12 बजे जैसे ही उनकी कार गंगुआ कैनाल ब्रिज पर पहुंची, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में फंस गया.
कार को 500 मीटर तक घसीटता रहा.
दौड़ाता रहा बेकाबू ट्रक
इसके बावजूद बेरहम ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और कार को रगड़ते हुए करीब आधा किलोमीटर (500 मीटर) तक ले गया. कार के अंदर बैठे चाचा-भतीजी मौत को सामने देखकर चीखते रहे, लेकिन किसी चमत्कार से उनकी जान बच गई और उन्हें मामूली चोटें आईं.
ड्राइवर ने बताई चौंकाने वाली वजह
घटना की सूचना मिलते ही मंचेश्वर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी कार के अंदर से दोनों पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकाला. एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुए उसे भुवनेश्वर के पहाला इलाके के पास से धर दबोचा.
पकड़े गए आरोपी ट्रक ड्राइवर की पहचान जगमोहन भुकता के रूप में हुई है. पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने अपनी सफाई देते हुए एक चौंकाने वाला बयान दिया. उसने बताया कि टक्कर मारने के बाद वह इसलिए नहीं रुका क्योंकि उसे डर था कि अगर वह वहां गाड़ी रोकेगा, तो मौजूद लोग और गुस्साई भीड़ उस पर हमला कर देगी. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है.
भुवनेश्वर में यह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा कहां हुआ?
यह खौफनाक हादसा भुवनेश्वर के मंचेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पलासूनि ब्रिज (गंगुआ कैनाल ब्रिज) पर आधी रात को हुआ.
कार को कितनी दूर तक घसीटा गया और अंदर कौन-कौन मौजूद था?
बेकाबू हाइवा ट्रक ने कार को करीब 500 मीटर तक सड़क पर घसीटा. कार के अंदर सुब्रत नाम का व्यक्ति और उसकी भतीजी मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए.
ट्रक ड्राइवर ने एक्सीडेंट के बाद मौके से भागने का क्या कारण बताया?
पूछताछ में ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसे डर था कि हादसे के बाद अगर वह रुका, तो गुस्साई भीड़ उस पर जानलेवा हमला कर सकती है, इसी डर से वह वहां से भाग गया.
About the Author
Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें