भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

10 जून से सजेगा झारखंड टी-20 लीग का मंच, जमशेदपुर में आज...




झारखंड में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट का बड़ा रोमांच देखने को मिलेगा। झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग का आगाज 10 जून से होने जा रहा है। इससे पहले शनिवार को जमशेदपुर में खिलाड़ियों की नीलामी होगी, जहां राज्य के स्टार क्रिकेटरों पर फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगाती नजर आएंगी। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने ऑक्शन के लिए 271 खिलाड़ियों की सूची जारी की है। खिलाड़ियों को छह अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों को खिलाड़ियों की खरीदारी के लिए 50 लाख रुपए का पर्स दिया गया है। प्रत्येक टीम को कम से कम 18 खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल करना अनिवार्य होगा। ऑक्शन में सबसे ज्यादा चर्चा पूल ए यानी आइकॉन खिलाड़ियों की रहेगी। इस श्रेणी में भारतीय टीम और आईपीएल में खेल चुके खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन, ऑलराउंडर अनुकूल रॉय, रॉबिन मिंज, कुमार कुशाग्र और तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा प्रमुख हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लग सकती है। छह टीमों के बीच होगी जंग टूर्नामेंट में रांची कैपिटल्स, जमशेदपुर स्टीलर्स, धनबाद डायमंड्स, छोटानागपुर रॉयल्स, कोयलांचल सुपर किंग्स और संथाल स्ट्राइकर्स की टीमें हिस्सा लेंगी। फ्रेंचाइजी अनुभवी व युवा खिलाड़ियों पर फोकस कर रही हैं। झारखंड के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा प्लेटफॉर्म : लीग झारखंड के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर साबित होगी। आईपीएल शैली में होने वाला यह टूर्नामेंट राज्य के क्रिकेटरों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा सकता है। राज्य के सीनियर खिलाड़ियों को भी मिलेगा मौका पूल बी में राज्य स्तर के 31 अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें विराट सिंह, उत्कर्ष सिंह, मो. नाजिम सिद्दीकी, राहुल प्रसाद, सुप्रियो चक्रवर्ती, कुमार सूरज और अभिनव शरण जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा अंडर-23, अंडर-19 और इंटर डिस्ट्रिक्ट स्तर के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top