भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

60KM की रफ्तार से हवाएं, 44°C पारा! पलामू, चतरा में पड़ेगी चिलचिलाती...


Last Updated:

Jharkhand Weather Today: झारखंड में आज कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, रांची समेत उत्तर पूर्वी जिलों में तेज हवा, धनबाद और बोकारो में तूफानी हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही पलामू में हीटवेव जैसी गर्मी रह सकती है.

ख़बरें फटाफट

 60KM की रफ्तार से हवाएं, 44°C पारा! रांची...झारखंड के इन जिलों में होगी बारिशZoom

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो )

रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा. जहां पिछले कुछ दिनों से सक्रिय प्री-मानसून सिस्टम के कारण झारखंड के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. वहीं, उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. IMD रांची के अनुसार झारखंड के अधिकांश जिलें में आज बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट की संभावना है. कुछ जिलों में तापमान 37-38°C तक पहुंच सकता है, जबकि पठारी इलाकों में थोड़ी राहत मिलेगी.

झारखंड का ये इलाका रहेगा आज सबसे गर्म

झारखंड की राजधानी रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, लोहरदगा और आसपास के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं. इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. इन जिलों में तापमान सामान्य से कम रहने के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा. रांची का अधिकतम तापमान 30°C के आसपास और रात का 22-24°C रहने की संभावना है. बता दें कि हाल के दिनों में डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा है, यहां का तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तक आज पहुंच चुका है.

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट

झारखंड के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

रांची मौसम विभाग ने आज धनबाद, बोकारो, गिरिडीह,हजारीबाग, कोड़रमा, रामगढ़ और रांची समेत उत्तर-पूर्वी एवं मध्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. साथ ही बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. इसके अलावा धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग और बोकारो जिलों में स्थानीय स्तर पर तेज गर्जना, बिजली और तेज हवा के साथ तूफानी परिस्थितियां बन सकती है. रांची मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

झारखंड के इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना

झारखंड में रहेगा हीटवेव जैसा असर

गढ़वा, पलामू और चतरा में गर्म हवाओं और तेज धूप का असर बना रह सकता है. हालांकि बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन दोपहर के समय हीटवेव जैसी स्थिति महसूस हो सकती है. वहीं, रांची, गुमला, खूंटी और सिमडेगा जैसे दक्षिणी एवं पठारी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहने की संभावना है. बारिश और बादलों के कारण यहां सुबह और शाम का मौसम काफी आरामदायक रह सकता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top