भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Success Story: मैट्रिक फेल हितेश का कमाल, पिज्जा बेचकर रोज कमा रहा...


Last Updated:

Success Story: हितेश रांची के बिग बाजार के पास अपना एक छोटा सा आउटलेट लगाते हैं. वह पिज्जा बनाने का काम करते हैं. हितेश बताते हैं कि वह मैट्रिक फेल हैं, घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी तो आगे पढ़ नहीं पाए. उसके बाद भैया ने पिज्जा बनाना सिखाया. आज आलम यह है कि लोग कहते हैं कि हम डोमिनोज छोड़कर आपके पास आए हैं. वह हर दिन 200 से अधिक लोग उनके पास पिज्जा खाने के लिए आते हैं. जहां एक पिज्जा की कीमत 70 रुपये से लेकर ₹150 तक होती है.

हितेश बताते हैं कि वह मूल रूप से बिहार के हाजीपुर के रहने वाले हैं. उनका पूरा परिवार काफी समय से रांची में रहता है. शुरू से ही घर में पैसे को लेकर तंगी थी. ऐसे में पढ़ाई ठीक से हो ही नहीं पाती थी. इस वजह से फेल भी हो गए और फिर पढ़ने का मन भी नहीं किया.

फिर लगा अब मुझे कमाना है, अपने दम पर कमाना है, लेकिन बात है कि मैट्रिक फेल को नौकरी कौन देगा. हितेश ने बताया कि उन्होंने पिज्जा बनाना शुरू किया. उनके भैया को बहुत अच्छा पिज्जा बनाना आता था, वह भी यही काम करते हैं. ऐसे में घर पर खूब प्रेक्टिस किया.

इसके बाद बिग बाजार के सामने अपना एक आउटलेट लगाया और यहां पर पिज्जा बनाने का काम करने लगे. आज मुश्किल से 15-20 मिनट में 20 से 25 पिज्जा बना लेते हैं. क्योंकि, इतना डिमांड है और एकदम बड़े ब्रांड के स्टाइल में पैकिंग करके भी लोगों को खिलाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हितेश ने बताया कि उनके पिज्जा की खास बात ये है कि उनके पास आपको ऐसी क्वॉलिटी मिलेगी, खाकर आप तारीफ जरूर करेंगे. आप खाने के बाद कहेंगे ये तो डोमिनोएस वाला है, चीज से लेकर मेयोनेज सॉस हर चीज क्वालिटी का होता है और किसको कितनी क्वांटिटी में डालना है.

इस बात की एकदम ट्रेनिंग ले रखी है. क्वालिटी और क्वांटिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं. बस इसी को मूलमंत्र बनाया और उनका बिजनेस चल रहा है. हितेश आगे बताते हैं कि हर दिन आराम से 200 से अधिक लोग आ जाते हैं. सैटरडे संडे को तो उससे भी अधिक लोग पहुंचते हैं.

ऐसे में अच्छी खासी हर दिन की 20,000 से ऊपर की कमाई हो जाती है. हालांकि, इसमें लागत भी लगता है. आज उन्होंने अपने कई सपने पुरे किये हैं. अपना घर बनवाया है, कंप्यूटर, लैपटॉप, बाइक सब कुछ ले लिया है और भी सपने हैं. जैसे फॉरेन ट्रिप का यह भी बहुत जल्द पूरा करने वाले हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top