भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सोनम वांगचुक से बातचीत के बाद देवेंद्र महतो ने पिया पानी, जारी...


Last Updated:

Devendra Mahto Hunger Strike: रांची में कई दिनों से अनशन पर बैठे देवेंद्र महतो ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से बातचीत के बाद पानी पी लिया है. बातचीत के बाद बने सकारात्मक माहौल में उन्होंने यह फैसला लियाय हालांकि, देवेंद्र महतो अभी अन्न ग्रहण नहीं करेंगे.

सोनम वांगचुक से बातचीत के बाद देवेंद्र महतो ने पिया पानी, जारी रहेगा अनशनZoom

सोनम वांगचुक ने देवेंद्र महतो से की बात

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठे देवेंद्र महतो ने अनशन के बीच पानी पी लिया है. खबर के मुताबिक उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ हुई बातचीत के बाद उन्होंने यह फैसला लिया. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिसके बाद देवेंद्र महतो पानी पी कर अनशन खत्म करने पर सहमत हो गए. वहीं, मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र महतो अन्न ग्रहण नहीं करेंगे.

देवेंद्र महतो ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से उनकी बात हुई थी. वांगचुक ने उनसे स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान भी उन्होंने पानी और नमक लेकर अपना आंदोलन जारी रखा था.

देवेंद्र ने कहा कि पहले वह पानी पीने के लिए तैयार नहीं थे. लेकिन सोनम वांगचुक ने उनसे कैमरे पर आग्रह किया. इसके बाद उन्होंने एक शर्त पर पानी पिया. उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी होगी.

देवेंद्र महतो ने कहा कि जब तक छात्रों की सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जो भी लोग दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. छात्रों को यह भरोसा मिलना चाहिए कि न्याय होगा.

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सिर्फ पानी पिया है. अनशन अभी भी जारी है. वहीं, आंदोलन में शामिल कई अन्य छात्रों ने आज से अन्न का त्याग कर दिया है और वे भी अनशन पर बैठ गए हैं.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top