भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इस बार सावन में क्यू कॉम्प्लेक्स में मिलेगा लॉकर रूम, सुरक्षित रहेगा...


Last Updated:

देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था की जा रही है. अब क्यू कॉम्प्लेक्स में एक लॉकर रूम बनाया जा रहा है. यहां श्रद्धालु अपने मोबाइल, पर्स और जरूरी कागजात सुरक्षित रख सकेंगे. इस सुविधा से सामान चोरी होने की चिंता दूर होगी. श्रद्धालुओं को जलार्पण के दौरान बड़ी राहत मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

देवघर: देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में स्थित है, जिसे पूरे देश में आस्था और श्रद्धा का बड़ा केंद्र माना जाता है. सालभर यहां लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. लेकिन जब सावन का महीना आता है तो बाबा धाम की रौनक कई गुना बढ़ जाती है. सावन के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु और कांवरिया सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचते हैं और बाबा बैद्यनाथ पर जल अर्पित करते हैं. इस दौरान मंदिर परिसर से लेकर पूरे शहर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है. हर तरफ बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो जाता है. इस बार भी कुछ ही दिनों में सावन शुरू होने वाला है और प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है.

श्रद्धालू को रहती थी अपने सामान की चिंता
सावन मेले के दौरान श्रद्धालुओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन सबसे बड़ी चिंता अपने सामान की सुरक्षा को लेकर रहती है. मंदिर में जलार्पण करने के लिए लंबी कतारों में घंटों तक खड़ा रहना पड़ता है. इस दौरान श्रद्धालुओं के पास मोबाइल फोन, पर्स, जरूरी कागजात और अन्य सामान मौजूद रहते हैं. भीड़ अधिक होने के कारण कई बार सामान खो जाने या चोरी होने की घटनाएं भी सामने आती हैं. खासकर मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायतें हर साल सुनने को मिलती हैं. ऐसे में श्रद्धालु दर्शन और पूजा के दौरान भी अपने सामान को लेकर परेशान रहते हैं. कई बार लोग मजबूरी में अपना सामान परिचितों के पास छोड़ते हैं या फिर साथ लेकर ही कतार में खड़े रहते हैं, जिससे उन्हें असुविधा होती है.

क्यू काम्प्लेक्स में बनाया जा रहा लॉकर रुम 
इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस बार देवघर जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए एक नई और महत्वपूर्ण व्यवस्था की है. बाबा मंदिर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित क्यू कॉम्प्लेक्स में लॉकर रूम बनाया जा रहा है.इस लॉकर रूम का उद्देश्य श्रद्धालुओं को उनके सामान की सुरक्षा की चिंता से मुक्त करना है.यहां श्रद्धालु अपने मोबाइल फोन, पर्स, आधार कार्ड, जरूरी कागजात, चाबियां और अन्य छोटे-मोटे सामान सुरक्षित रख सकेंगे. इससे उन्हें मंदिर में पूजा-अर्चना और जलार्पण के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

सावन मेले से पहले शुरू की जायेगी यह वयवस्था 
जानकारी के अनुसार जब श्रद्धालु अपना सामान लॉकर में जमा करेंगे तो उन्हें उस लॉकर की एक कूपन दी जाएगी. इसके बाद वे निश्चिंत होकर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे. पूजा समाप्त होने के बाद श्रद्धालु वापस लॉकर रूम पहुंचेंगे और कूपन जमा कर अपना सामान प्राप्त कर लेंगे. सबसे खास बात यह है कि यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त होगी.श्रद्धालुओं से इसका शुल्क लिया जाएगा या नहीं ये फिलहाल तय नहीं हुआ है.इससे लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मंदिर प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से चोरी और सामान गुम होने की घटनाओं में भी कमी आएगी तथा श्रद्धालु बिना किसी चिंता के बाबा की भक्ति में लीन हो सकेंगे.मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सावन मेले की शुरुआत से पहले इस व्यवस्था को पूरी तरह शुरू कर दिया जाएगा, ताकि बाबा धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुरक्षित वातावरण मिल सके.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top