Last Updated:
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने लोकल 18 से बताया कि वर्तमान समय में दो योजनाओं के टारगेट विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं. जिसमें एक मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना है. जिसके अंतर्गत युवाओं को 10 लाख रुपए तक का लोन ब्याज पर सब्सिडी के अंतर्गत उपलब्ध कराया जा रहा है. जिससे कि वह अपने बिजनेस को काफी बेहतर तरीके से आगे ले जा सके. इसमें सर्विस एवं मैन्युफैक्चरिंग दोनों स्तर पर युवाओं को बैंकों द्वारा लोन दिया जाएगा. इसमें बैंक द्वारा लगाया गया ब्याज विभाग देगा.
मेरठः मेरठ से संबंधित जिन युवाओं ने बिजनेस करने का सपना संजोया है. इसके लिए वह विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययन भी कर रहे हैं. ताकि बिजनेस के क्षेत्र में विशेष पहचान बना सके. लेकिन के मन में यही जिज्ञासा है कि आखिर वह अपने बिजनेस को एक बेहतर बिजनेस के रूप में डेवलप करने के लिए आर्थिक चुनौतियों को पार कैसे करें. तो ऐसे सभी युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उनके सपने को साकार करने के लिए जिला ग्रामोद्योग विभाग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
युवाओं को मिल रहा 10 लाख लोन
लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि वर्तमान समय में दो योजनाओं के टारगेट विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं. जिसमें एक मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना है. जिसके अंतर्गत युवाओं को 10 लाख रुपए तक का लोन ब्याज पर सब्सिडी के अंतर्गत उपलब्ध कराया जा रहा है. जिससे कि वह अपने बिजनेस को काफी बेहतर तरीके से आगे ले जा सके. इसमें सर्विस एवं मैन्युफैक्चरिंग दोनों स्तर पर युवाओं को बैंकों द्वारा लोन दिया जाएगा. इसमें बैंक द्वारा लगाया गया ब्याज विभाग देगा.
इसी के साथ ही दूसरी योजना मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना है. इसके अंतर्गत प्रजापति समाज या फिर परंपरागत रूप से जो भी लोग माटीकला से संबंधित कार्य कर रहे हैं. ऐसे सभी लोगों को 10 लाख रुपए तक का लोन बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा. इसमें 25% तक की सब्सिडी माटीकला बोर्ड द्वारा युवाओं को उपलब्ध कराई जाएगी. जिससे कि युवा अपने सपने को साकार कर सके.
ये प्रमाण पत्र है जरूरी
उन्होंने कहा कि जो भी युवा इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं. ऐसे सभी युवा ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखने चाहिए. साथ ही अगर वह एससी -एसटी वर्ग से है. तो उनके पास जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए. जिससे कि उन्हें कैटेगरी के अंतर्गत लाभ मिल सके. इसके साथ उन्होंने बताया कि लोन के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट काफी महत्वपूर्ण होती है. ऐसे में आवेदन करते समय प्रोजेक्ट रिपोर्ट में पूरा विवरण उपलब्ध कराएं. आप लोन किस उद्देश्य से लेना चाहते हैं. किस तरह से आप टर्म और सीसी के अंतर्गत अपने व्यापार का संचालन करेंगे.
बताते चलें कि अगर सभी डॉक्यूमेंट ठीक होते हैं तो युवाओं को लोन मिलने में ज्यादा समय नहीं लगता है. उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए युवा विभाग की वेबसाइट का विकसित कर सकते हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें