भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में 10 लाख रुपए का डोडा जब्त, तस्कर फरार:पंजाब सप्लाई करने...




चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लावालौंग क्षेत्र से भारी मात्रा में प्रतिबंधित डोडा जब्त किया है। जब्त किए गए डोडा की मात्रा 80 किलोग्राम बताई जा रही है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। यह डोडा पंजाब भेजा जाना था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस अब फरार तस्करों की तलाश कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुनील कुमार सिंह ने इस बड़ी सफलता का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चतरा एसपी अनिमेष नैथानी को एक बेहद सटीक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के मुताबिक, लावालौंग थाना क्षेत्र के हरदीपुर गांव स्थित जोरदाग टोला में बड़े पैमाने पर डोडा इकट्ठा किया गया है और उसे पंजाब सप्लाई करने की तैयारी चल रही है। चंदन यादव के घर के पास घेराबंदी की मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरदीपुर के जोरदाग टोला में तस्कर चंदन यादव के घर के पास घेराबंदी की। वहां झाड़ियों के बीच बड़ी ही चालाकी से छिपाकर रखा गया लगभग 80 किलोग्राम प्रतिबंधित डोडा बरामद किया गया। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही पंजाब से डोडा खरीदने आए तस्कर, उनका स्थानीय सहयोगी और जायलो वाहन का चालक मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने मादक पदार्थ को तुरंत जब्त कर लिया और फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top