Last Updated:
Beauty Tips: झारखंड की राजधानी रांची में खासतौर पर महिलाएं घर पर एक फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं. यह फेस पैक आटे का होता है, जो आटा साधारण तौर पर हम खाते हैं, उस आटे का इस्तेमाल करना है. रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट ऊषा बताती हैं कि आपको थोड़ा सा आटा लेना है और उसमें थोड़ा सा गुलाब जल डाल देना है. अगर आपके पास कोई फल है जैसे पपीता या एलोवेरा जेल भी है तो चलेगा. वह थोड़ा सा डाल दीजिए और इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा लीजिए.
इसे खासतौर पर बना कर दिखाया गृहिणी उषा ने. उषा बताती हैं हम लोग अक्सर घर में इस तरह का पेस्ट बनाते हैं. आटे की रोटी बनाते हैं और इसी को चेहरे पर भी इस्तेमाल करते हैं. क्योंकि, जो बाहर के क्लीनअप होते हैं. उससे हमारा चेहरा खराब हो जाता है. इसमें कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल होता है. पता चला की गोरे होने गए और उल्टा और काले होकर आ जाते हैं और कई बार स्किन में रिएक्शन भी होता है.
उषा बताती हैं कि इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी तरह का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है. यह हर स्किन टाइप के लोग इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं, चाहे सेंसिटिव हो गया ड्राई हो. आपको कुछ नहीं करना बस आटा लेना है. अगर आपके पास गुलाब जल नहीं है तो थोड़ा सा आप दूध ले लीजिए और थोड़ा सा एलोवेरा ले लीजिए.
अब आपको इन तीनों को बढ़िया से मिला लेना है और मिलाने के बाद चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगा हुआ रहने दें. इसके बाद आपको चेहरा बढ़िया से धो लेना है. इसके बाद ठंडे पानी से धो लेना है. उसके बाद अच्छे से मॉइश्चराइजर कर लेना है. इससे ज्यादा और कुछ नहीं करना है. आपको ब्यूटी पार्लर में क्लीनअप कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने बताया कि ये चेहरे की गंदगी को साफ करता है. चेहरे पर धूल मिट्टी की जो परत होती है. इसको यह एकदम बारीकी तौर पर हटा देता है और आपका चेहरा एकदम साफ हो जाता है. दाग धब्बे कम होते हैं.
अगर गर्मी की वजह से टैन हो गया है तो उसमें भी जबरदस्त रिजल्ट देखने को मिलेगी, लेकिन एक बार लगाने के पहले अपने कान के पीछे के स्किन में पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर कोई एलर्जी होती है तो भूल करके इसका इस्तेमाल न करें.