भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

45 डिग्री की गर्मी में ट्रांसफार्मर को भी चाहिए ठंडक! बिजली विभाग...


X

title=

45 डिग्री की गर्मी में ट्रांसफार्मर को भी चाहिए ठंडक! बिजली विभाग ने लगाए कूलर

 

arw img

राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों के साथ-साथ बिजली व्यवस्था की भी परीक्षा लेनी शुरू कर दी है. भरतपुर में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिसके चलते ट्रांसफार्मरों के ओवरहीट होने का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में बिजली विभाग ने एक अनोखा और दिलचस्प उपाय अपनाया है. यहां जीएसएस पर लगे ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए उनके पास कूलर लगाए गए हैं. आमतौर पर घरों और दफ्तरों में लोगों को राहत देने वाले कूलर अब बिजली उपकरणों को भीषण गर्मी से बचाने का काम कर रहे हैं.

अधिकारियों के अनुसार तेज गर्मी में ट्रांसफार्मरों का तापमान तेजी से बढ़ जाता है, जिससे फॉल्ट आने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका रहती है. इसी को देखते हुए ट्रांसफार्मरों पर लगातार ठंडी हवा डाली जा रही है ताकि उनका तापमान नियंत्रित बना रहे. फिलहाल दो कूलर लगातार काम कर रहे हैं और बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने में मदद कर रहे हैं. भरतपुर का यह अनोखा प्रयोग अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. सीमित संसाधनों में अपनाया गया यह नवाचार दिखाता है कि कैसे छोटी सोच भी बड़ी समस्या का समाधान बन सकती है. अगर गर्मी का प्रकोप आगे और बढ़ता है तो ऐसे उपाय दूसरे शहरों में भी देखने को मिल सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top