भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हेमंत-खरगे में बातचीत, झामुमो प्रत्याशी की घोषणा आज संभव




अंजनी सोरेन व विनोद पांडेय के नाम चर्चा में झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो गई। पहले दिन किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। हालांकि राजनीतिक गतिविधियां पूरे दिन तेज रहीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच फोन पर बातचीत हुई, जबकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। महागठबंधन की ओर से पहली सीट पर झामुमो का उम्मीदवार उतरेगा, यह लगभग तय माना जा रहा है। झामुमो मंगलवार को प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकता है। वहीं भाजपा भी एक सीट पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। ऐसे में सबसे ज्यादा नजरें दूसरी सीट पर टिकी हैं, जिस पर महागठबंधन की ओर से किस दल का उम्मीदवार होगा, इस पर मंगलवार को तस्वीर साफ हो सकती है। कांग्रेस लगातार दूसरी सीट अपने खाते में लेने की कोशिश कर रही है। दूसरी सीट पर जीत की रणनीति पर हुई चर्चा कांग्रेस को उम्मीद है कि हेमंत सोरेन मंगलवार को दूसरी सीट को लेकर अंतिम फैसला ले सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने हेमंत से हुई बातचीत की जानकारी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दी है। इसके बाद खरगे ने भी हेमंत से फोन पर चर्चा की। दोनों ने जीत की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया। मंथन अंतिम दौर में, आज तस्वीर हो सकती है साफ झामुमो मंगलवार को अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकता है। यदि सोरेन परिवार से किसी को राज्यसभा भेजने का फैसला होता है तो मुख्यमंत्री की बहन अंजनी सोरेन का नाम सबसे आगे है। वहीं परिवार से बाहर उम्मीदवार बनाए जाने की स्थिति में महासचिव विनोद पांडेय मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। भाजपा की नजर ‘मैजिक 28’ पर राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच सोमवार को दिल्ली में बैठक हुई। इसमें झारखंड के राजनीतिक हालात, संभावित उम्मीदवारों और समर्थन जुटाने की रणनीति पर चर्चा हुई। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए 28 विधायकों के समर्थन की जरूरत है, जबकि भाजपा और उसके सहयोगियों के पास 24 विधायक हैं। ऐसे में पार्टी समर्थन जुटाने पर भी मंथन कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top