भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Hair Growth Remedy: नए बाल उगाने में मदद करता है ये घरेलू...


Last Updated:

Hair Care Tips: रांची की फेमस ब्यूटी एक्सपर्ट संगीता ने प्याज, मेथी, एलोवेरा और कड़ी पत्ता से बने घरेलू हेयर सीरम को बाल झड़ना, सफेद बाल और रूखेपन के लिए कारगर बताया. उन्होंने कहा कि इससे आपके सिर में घने बाल उग सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के लोग अक्सर अपने घरों में खासतौर पर अपने बालों को सिल्की बनाने के लिए और नए बाल उगाने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल करते हैं. इसके साथ ही थोड़ा सा एलोवेरा और मेथी का पानी भी इस्तेमाल किया जाता है और थोड़ा सा कड़ी पत्ता भी इसमें मिलाते हैं. इन सभी को एक कर लिया जाता है. ऐसे में यह प्राकृतिक सीरम बनाकर रेडी हो जाता है.

रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट संगीता बताती हैं कि प्याज का रस बालों के लिए रामबाण है. खासतौर पर वैसे लोग जिनका बहुत कम उम्र में बाल सफेद हो चुका है या फिर बाल उड़ चुका है. वह यह काम कर सकते हैं. आपको चमत्कारिक रिजल्ट देखने को मिलेगा. बस हफ्ते में दो दिन इस्तेमाल करना पड़ेगा. आइये इस प्राकृतिक सीरम के बारे में जानते हैं कि आखिर इसे कैसे घर पर बनाना है.

इस तरीके से बना लें घर पर

इसके लिए सबसे पहले आपको मेथी लेना होगा. मेथी को रात भर फुला लें और सुबह में आप देखेंगे उसका पानी पूरा ब्राउन हो चुका है. उस पानी को ले, मेथी को भी पीस कर डाल सकते हैं, कोई दिक्कत नहीं. इसके बाद आपको प्याज लेना है और प्याज को कद्दूकस कर ले और उसका अच्छे से रस निकाल लें और इन दोनों को अच्छे से मिला लें.

जब यह दोनों मिल जाए तो उसमें थोड़ा सा एलोवेरा डाल दें और अगर आपके पास कड़ी पत्ता का पानी है तो वह भी डाल दें. यह ऑप्शनल है. अगर है तो डाल दें और अगर नहीं है तो कोई बात नहीं. इससे कोई खास दिक्कत नहीं होगी. यह सभी को बढ़िया से मिलाकर आपको रख देना होगा. आपके पास हेयर स्प्रे वाला बोतल है तो और भी अच्छा है, उसमें डाल दें.

नहाने के कम से कम एक घंटा पहले करें स्प्रे

अब आपको इसको हफ्ते में 2-3 दिन अपने बालों में नहाने के पहले स्प्रे करना है. नहाने के कम से कम एक घंटा पहले स्प्रे करें और 1 घंटे के बाद बाल सादा पानी से धो लें. ध्यान रहे, शैंपू नहीं करना है. शैंपू अब दूसरे दिन कर सकते हैं. ऐसा आप हफ्ते में दो से तीन बार रिपीट करें और फिर देखिए आपके बाल सिल्की, स्मूथ और शाइनी नजर आएंगे

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top