भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Solar energy series 3rd story: सौर ऊर्जा-3: जिनके पास छत नहीं फ्लैट...


Last Updated:

Solar Energy Series 3rd Story:
Solar energy series 3rd story: न्‍यूज18हिंदी की सौर ऊर्जा-सोलर पैनल्‍स सीरीज में पढ़िए आज तीसरी स्टोरी. जिन लोगों के पास छत वाला घर नहीं है और वे फ्लैट या अपार्टमेंट में रहते हैं, वे सोलर पैनल सिस्टम कहां और कैसे लगवा सकते हैं? ताकि उन्हें भी सौर ऊर्जा से पैदा बिजली मिल सके. आइए सुनते हैं सीईईडब्ल्यू एक्सपर्ट भावना त्यागी की राय

सौर ऊर्जा-3: जो फ्लैट में रहते हैं, वे सोलर पैनल कहां-कैसे लगवाएं? Zoom

अगर आप फ्लैट या अपार्टमेंट में रहते हैं तो आप सोलर पैनल कहां और कैसे लगवा सकते हैं, आइए एक्‍सपर्ट से जानते हैं ?

Solar Energy Series 3rd Story: सौर ऊर्जा को सबसे साफ और भविष्य की एनर्जी कहा जाता है. इससे बिजली पैदा करने में कोई प्रदूषण नहीं होता. साथ ही पॉवर ग्रिड से होने वाली बिजली पर भी निर्भर नहीं रहना होता. अगर आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल सिस्टम लगाते हैं तो आप अपने घर के खर्च के लिए बिजली पैदा कर सकते हैं और उसे ताजा-ताजा इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे इलेक्ट्रिसिटी आजादी भी कह सकते हैं और बार-बार कटने वाली बिजली की समस्या से निजात भी मान सकते हैं.

सोलर एनर्जी के फायदों को सुनकर बहुत सारे लोग चाहते हैं कि वे भी अपने घर की पॉवर सप्लाई को लेकर फ्री हो जाएं और सोलर पैनल लगवा लें, लेकिन असली समस्या आती है फ्लैटों और अपार्टमेंटों में रह रहे लोगों के सामने, क्योंकि सोलर पैनल तो घरों की छत पर लगते हैं. अब फ्लैट या अपार्टमेंट में न तो आपके पास छत होती है और न ही जमीन, फिर सोलर पैनल कहां और कैसे लगवाएं?

आजकल की लाइफस्टाइल देखें तो ज्यादातर मेट्रो सिटीज ही नहीं बल्कि छोटे शहरों में भी फ्लैट और अपार्टमेंट की भरमार है और छतों वाले घरों की संख्या कुछ कम हो गई है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या फ्लैटों में रहने वाले लोग कभी सोलर सिस्टम नहीं लगवा सकते? क्या वे कभी सोलर एनर्जी से पैदा बिजली का फायदा नहीं ले सकते?

‘सौर ऊर्जा-सोलर पैनल’ को लेकर चलाई जा रही News18hindi की सीरीजकी तीसरी कहानी में इन सवालों के जवाब दे रही हैं काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर की प्रोग्राम लीड भावना त्यागी

भावना त्यागी कहती हैं, ‘जिन लोगों का अपना निजी मकान है या छत पर पूरा अधिकार है, वे अपने लिए अलग से सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं. लेकिन फ्लैट या बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोग ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि छत पर किसी एक का हक नहीं होता.’

अगर आपके भी सोलर पैनल और सौर ऊर्जा को लेकर कुछ सवाल हैं तो आप हमें व्‍हाट्सएप कर सकते हैं. 

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top