![]()
रांची| 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद भी रांची विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, जबकि एफिलिएटेड कॉलेजों समेत डीएसपीएमयू में एडमिशन हो रहा है। छात्र आजसू के प्रतिनिधि प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में कुलपति प्रो. सरोज शर्मा को ज्ञापन सौंप शीघ्र एडमिशन प्रॉसेस शुरू करने की मांग की है। कुलपति ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधियों में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश सचिव रोशन नायक, राजेश सिंह, महानगर अध्यक्ष अमन साहू, सौरभ यादव, अब्दुल खान, राहुल, यश सोनी, पंकज, अभित कुमार, हिमांशु, सुरदीप, अमित, निशांत शामिल थे।
Source link