भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तेलंगाना का नरसापुर फॉरेस्ट बना ग्रीन लंग, झरनों और हरियाली से खिंचे...


Last Updated:

Narsapur Forest Park Hyderabad: तेलंगाना का नरसापुर फॉरेस्ट हैदराबाद के पास स्थित एक प्रमुख प्राकृतिक आकर्षण बन गया है. भागदौड़ भरी शहरी जिंदगी से दूर यह क्षेत्र लोगों को हरियाली और शांति का अनुभव देता है. मानसून के दौरान यहां घने जंगल, पथरीले रास्ते और छोटे-छोटे झरने पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. इसे हैदराबाद का ग्रीन लंग भी कहा जाता है. 50 रुपये के टिकट पर यहां वॉकिंग ट्रैक और वॉचटावर जैसी सुविधाएं मिलती हैं. हालांकि वन विभाग ने प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है. यह स्थान वीकेंड ट्रिप के लिए लोकप्रिय डेस्टिनेशन बन चुका है.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद: भागदौड़ भरी शहरी जिंदगी और कंक्रीट के जंगलों के बीच सांस लेती आबादी के लिए तेलंगाना का नरसापुर फॉरेस्ट एक वरदान साबित हो रहा है. सोशल मीडिया पर इन दिनों इस खूबसूरत प्राकृतिक खजाने की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें यहां की घनी हरियाली और पथरीले रास्तों के बीच से बहते पानी के खूबसूरत नजारे लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. हैदराबाद के बेहद करीब स्थित होने के कारण इसे इस क्षेत्र का ग्रीन लंग भी कहा जाता है, जो न केवल हवा को शुद्ध रखने में मदद करता है, बल्कि क्षेत्र की जैव विविधता और वन्यजीवों को भी सुरक्षा प्रदान करता है.

मेडक जिले के नरसापुर इलाके में स्थित यह आरक्षित वन क्षेत्र प्रकृति प्रेमियों, ट्रैकर्स और वीकेंड पर शांति की तलाश करने वाले लोगों के लिए एक आदर्श गंतव्य बन चुका है. मानसून की शुरुआत के साथ ही इस पूरे जंगल की रंगत बदल जाती है. जून से अक्टूबर के महीनों में यहां चारों तरफ मखमली हरियाली छा जाती है और चट्टानों के बीच से छोटे-छोटे प्राकृतिक झरने बहने लगते हैं, जो पर्यटकों को एक जादुई अनुभव देते हैं.

अर्बन फॉरेस्ट पार्क के तौर पर किया गया है विकसित 

इस वन क्षेत्र की लोकप्रियता को देखते हुए यहां नरसापुर अर्बन फॉरेस्ट पार्क भी विकसित किया गया है. मात्र 50 रुपये के प्रवेश शुल्क के साथ आने वाले विजिटर के लिए यहां वॉकिंग ट्रैक, बच्चों के खेलने का स्थान और एक भव्य वॉचटावर बनाया गया है, जहां से पूरे जंगल का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है. हालांकि वन विभाग ने यहां पर्यावरण की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. प्लास्टिक और बाहरी खाने-पीने की वस्तुओं पर सख्त पाबंदी है, क्योंकि इस क्षेत्र में बंदरों की भारी तादाद है, जो खाने की तलाश में पर्यटकों पर हमला कर देते हैं.

ऐसे पहुंच सकते हैं नरसापुर अर्बन फॉरेस्ट पार्क

हाल ही में सोशल मीडिया पर इस जगह की दूरी को लेकर कुछ भ्रांतियां भी देखी गईं, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया है कि हैदराबाद आउटर रिंग रोड या कुकटपल्ली से नरसापुर फॉरेस्ट की वास्तविक दूरी मात्र 35 से 45 किलोमीटर है, जहां गाड़ी से महज एक घंटे में पहुंचा जा सकता है. कुछ लोग नाम की समानता के कारण इसे आंध्र प्रदेश के नरसापुरम शहर से जोड़ लेते हैं, जो यहां से 423 किलोमीटर दूर है. यदि आप भी वीकेंड पर प्रकृति के करीब एक शांत और सुरक्षित यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो नरसापुर फॉरेस्ट से बेहतर विकल्प कोई दूसरा नहीं हो सकता.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top