भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिली तीन दोस्तों की लाश:मौके से बाइक...




बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब 8-9 किलोमीटर दूर राधानगर पंचायत के लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों के शव मिले हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी बोकारो पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना पोल संख्या 398/16-17 के पास हुई। घटनास्थल से रेलवे ट्रैक से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक काले रंग की मोटरसाइकिल, शराब की बोतलें और मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में तीनों युवकों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मौत के स्पष्ट कारणों की पुष्टि नहीं की है। मृतकों में एक की पहचान बबलू सोरेन (19), पिता सूरजलाल सोरेन, निवासी मडवाडीह, टीकाहारा, बरकी पुनु गांव, गोमिया प्रखंड के रूप में हुई है। अन्य दो मृतक दीपक सोरेन (20) और बाबूराम मुर्मू (19) हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक दैनिक मजदूरी का कार्य करते थे और आपस में दोस्त थे। पुलिस को घटना की सूचना सुबह करीब 3:30 बजे मिली थी। आशंका है कि यह घटना देर रात 1:30 से 2:00 बजे के बीच हुई होगी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। बबलू का था एक लड़की से प्रेम संबंध मृतक बबलू सोरेन के परिजनों के साथ पहुंचे महुआटांड पंचायत के उप मुखिया छोटे राम मुर्मू ने बताया कि बबलू का एक लड़की से प्रेम संबंध था और वह रात में उससे बात करता था। परिजनों के अनुसार, रात करीब 12 बजे उसकी अंतिम बार बात हुई थी। वहीं, मृतक दीपक सोरेन के भाई ने पुलिस को बताया कि तीनों दोस्त शाम 7 बजे एक साथ बैठे थे। बाद में एक फोन आने पर वे किसी से मिलने गए थे। पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि यह एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top