भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

₹40 हजार में शुरू करें टी-शर्ट-ट्राउजर का बिजनेस, रोज 8 पीस भी...


Last Updated:

T-Shirt, Trouser Business: कम पूंजी में मुनाफे वाला बिजनेस करना चाहते हैं तो टीशर्ट और ट्राउजर बेचने का काम कर सकते हैं. करीब 40 हजार में यह काम शुरू हो सकता है और एक दिन में 8-10 पीस भी बेच लिए तो महीने के 30-35 हजार कमाए जा सकते हैं. जानते हैं बोकारो के जावेद से इस काम के डिटेल.

ख़बरें फटाफट

बोकारो. आज के दौर में फैशन और रेडीमेड कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में अगर आप कम पूंजी में अपना खुद का कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो टी-शर्ट और ट्राउजर का रिटेल बिजनेस एक अच्छा विकल्प है, जिसे युवा 40,000 रुपये की शुरुआती पूंजी से शुरू कर नियमित आमदनी कर सकते हैं. ऐसे में बोकारो के जावेद बीते 10 सालों से एमजे फैशन मेंसवेयर की दुकान का संचालन कर रहे हैं और उन्होंने टी-शर्ट-ट्राउजर के बिजनेस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है.

लगती है इतनी पूंजी
जावेद ने बताया कि इस बिजनेस की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले 40 हजार रुपये की पूंजी की जरूरत पड़ती है, जिसमें 5,000 रुपये दुकान का किराया, 3,000 रुपये इंटीरियर, 2,000 रुपये के हैंगर और बैग्स की जरूरत पड़ती है. वहीं 30 हजार रुपये से 250 यूनिट टी-शर्ट और ट्राउजर का स्टॉक खरीदा जा सकता है. इसके अलावा अधिक पूंजी होने पर बड़े स्तर पर प्रिंटर के साथ कस्टमाइज टी-शर्ट प्रिंटिंग बिजनेस भी शुरू किया जा सकता है.

बड़े शहरों से करें खरीदारी
बिजनेस की शुरुआत में बड़े थोक बाजारों से माल खरीदना अधिक फायदेमंद रहता है. इसके लिए दिल्ली का गांधीनगर, नोएडा और लुधियाना जैसे बाजार अच्छे विकल्प हैं. यहां बड़े सप्लायरों से कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद मिल जाते हैं, जिससे मुनाफे की संभावना अधिक बढ़ जाती है.

किस आइटम में कितना फायदा
आगे जावेद बताते हैं कि थोक बाजार में सामान्य टी-शर्ट 100 रुपये से 180 रुपये तक मिल जाती है, जिसे पैकेजिंग, ब्रांडिंग और सीजन के अनुसार 250 रुपये से 300 रुपये तक बेचा जा सकता है. यानी एक टी-शर्ट पर लगभग 70 रुपये से 150 रुपये तक का मुनाफा कमाया जा सकता है. वहीं ट्राउजर 250 रुपये से 400 रुपये में खरीदकर 500 रुपये से 700 रुपये तक बेचे जा सकते हैं, जिससे प्रति पीस 100 रुपये से 300 रुपये तक का लाभ मिलता है.

कितने मुनाफे की संभावना
इस तरह टी-शर्ट और ट्राउजर के कारोबार में औसतन 40% से 60% तक का मार्जिन मिल सकता है. अगर कोई दुकानदार रोजाना 8 से 10 पीस की बिक्री करता है और औसतन 150 रुपये प्रति पीस का शुद्ध लाभ मानें, तो महीने में करीब 35,000 रुपये का मुनाफा कमाया जा सकता है.

इसके अलावा आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया मार्केटिंग बहुत जरूरी है. ऐसे में फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर दुकान का प्रचार कर सीधे ग्राहकों तक पहुंचा जा सकता है. समय-समय पर डिस्काउंट ऑफर और नए कलेक्शन की जानकारी साझा करने से बिक्री में बढ़ोतरी होती है.

इस बात का रखें ध्यान
वहीं आखिर में जावेद ने सलाह दी कि शुरुआत में जरूरत से ज्यादा स्टॉक न रखें और हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद ही बेचें. मौसम के अनुसार स्टॉक तैयार करें, तो इस बिजनेस को और भी बड़ा बनाया जा सकता है. शुरुआत में सेट होने में और कस्टमर का विश्वास जीतने में समय लगता है लेकिन एक बार मार्केट में भरोसा बन गया तो लोग बार-बार खरीदारी करने आते हैं.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top