भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

टेक्नोलॉजी की नई राजधानी बनेगा हैदराबाद? गूगल का बड़ा इंटरनेशनल कैंपस तैयार,...


होमफोटोदेश

टेक्नोलॉजी की नई राजधानी बनेगा हैदराबाद? गूगल का बड़ा इंटरनेशनल कैंपस तैयार

Last Updated:

Google Hyderabad Campus: हैदराबाद एक बार फिर भारत के प्रमुख टेक्नोलॉजी हब के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. शहर में गूगल का सबसे बड़ा इंटरनेशनल कैंपस तेजी से आकार ले रहा है, जिसमें लगभग 1500 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना से करीब 18,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार अवसरों के सृजित होने की उम्मीद है. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह कैंपस गूगल के वैश्विक संचालन, अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनने जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस निवेश से न केवल हैदराबाद के आईटी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ होगा. गूगल की यह परियोजना भारत में बढ़ते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और वैश्विक कंपनियों के भरोसे का प्रतीक मानी जा रही है.

भारत का प्रमुख आईटी हब, हैदराबाद, इन दिनों वैश्विक टेक जगत में एक ऐतिहासिक बदलाव का गवाह बन रहा है. इंटरनेट दिग्गज Google यहाँ अमेरिका के बाहर अपना सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कैंपस तैयार कर रहा है. करीब 1,500 करोड़ रुपए के भारी-भरकम निवेश से बन रहा यह मेगा प्रोजेक्ट अब अपने अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण दौर में पहुंच चुका है जो शहर की तकनीकी साख को पूरी दुनिया में एक नया आयाम देने के लिए तैयार है.

गचीबाउली के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में करीब 7.3 एकड़ जमीन पर बन रही यह विशालकाय इमारत कई मायनों में बेहद खास है. कैलिफोर्निया (अमेरिका) स्थित गूगल मुख्यालय के बाहर यह कंपनी का पहला ऐसा कैंपस है जिसका मालिकाना हक पूरी तरह से खुद गूगल के पास होगा. लगभग 30 लाख स्क्वायर फीट के इस विशालकाय और आधुनिक परिसर में एक साथ 18,000 से अधिक आईटी प्रोफेशनल्स के काम करने की अद्भुत क्षमता होगी.

गूगल ने इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट के लिए साल 2019 में जमीन का अधिग्रहण किया था. हालांकि, कोविड-19 महामारी के कारण शुरुआती दौर में काम की रफ्तार थोड़ी धीमी रही, लेकिन उसके बाद तेलंगाना सरकार के सहयोग और रियल एस्टेट तेजी के चलते निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली. मौजूदा कंस्ट्रक्शन अपडेट्स और इंजीनियरिंग रिपोर्ट्स के अनुसार यह ड्रीम प्रोजेक्ट साल 2027 तक पूरी तरह बनकर तैयार और चालू होने की राह पर है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस कैंपस की सबसे बड़ी यूएसपी इसका बेहद आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल डिज़ाइन है. प्रसिद्ध ब्रिटिश आर्किटेक्चरल फर्म AHMM द्वारा डिज़ाइन की गई यह मुख्य इमारत एक अनोखी, सीढ़ीदार और दीर्घवृत्ताकार आकार की होगी. इसके आर्किटेक्चर में ओपन स्पेस, प्राकृतिक रोशनी और हवा के बेहतर सर्कुलेशन का विशेष ध्यान रखा गया है, जो बिजली की खपत को कम करके कर्मचारियों को एक बेहद सस्टेनेबल और तनावमुक्त वर्किंग एनवायरनमेंट देगा.

गूगल के इस नए कैंपस के शुरू होने से न केवल हैदराबाद बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खुलेंगे. यह प्रोजेक्ट अनुभवी प्रोफेशनल्स के साथ-साथ कॉलेज से निकलने वाले फ्रेशर्स के लिए भी बड़े पैमाने पर डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स लेकर आएगा. इसके अलावा, इस कैंपस के संचालन से स्थानीय स्तर पर सपोर्ट स्टाफ, सिक्योरिटी, हॉस्पिटैलिटी और ट्रांसपोर्टेशन जैसे क्षेत्रों में भी हज़ारों लोगों को रोज़गार मिलेगा.

माइक्रोसॉफ्ट और अमेज़न के विशाल परिसरों की मौजूदगी के बाद अब गूगल के इस महा-कैंपस के लाइव होते ही हैदराबाद का वेस्टर्न कॉरिडोर दुनिया के सबसे शक्तिशाली टेक क्लस्टर्स में मजबूती से शुमार हो जाएगा. यह नया परिसर न केवल ग्लोबल स्तर पर भारत की तकनीकी और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता का नया प्रतीक बनेगा बल्कि आने वाले समय में कई और बड़ी टेक कंपनियों को भारत की ओर आकर्षित करने में भी मैग्नेट की तरह काम करेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top