भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पिस्टल लेकर जाता था स्कूल:जिप उपाध्यक्ष को कहा था...




कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव पलामू जिले के हुसैनाबाद स्थित पथरा में किया जाएगा। जामताड़ा अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार देर शाम परिजन शव लेकर पलामू पहुंचे। मंगलवार को गांव में अंत्येष्टि की तैयारी की जा रही है। सुजीत की मौत के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज है। उसके आपराधिक इतिहास को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। बैग में पिस्टल रखकर करता था ‘डॉन’ बनने की बात सुजीत सिन्हा का अपराध की दुनिया में प्रवेश कोई अचानक नहीं था, बल्कि इसकी शुरुआत स्कूल के दिनों से ही हो गई थी। बताया जाता है कि वह अपने स्कूल बैग में पिस्टल रखता था। दोस्तों के बीच खुद को भविष्य का डॉन बताता था। वर्ष 2003 में मैट्रिक पास करने के बाद वह पूरी तरह अपराध की दुनिया में उतर गया। धीरे-धीरे उसका नाम इलाके में दहशत का पर्याय बन गया। समय के साथ उसने अपना गैंग खड़ा किया और रंगदारी, धमकी और हिंसक वारदातों के जरिए अपना दबदबा कायम किया। रंगदारी में पैसे के साथ मांगता था AK-47 सुजीत सिन्हा की अपराध शैली बेहद खौफनाक मानी जाती थी। वह रंगदारी में सिर्फ पैसे ही नहीं, बल्कि AK-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार की भी मांग करता था। जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह से उसने दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। धमकी दी थी कि रकम नहीं मिलने पर AK-47 से हमला करेगा। वर्ष 2014 में नौडीहा बाजार क्षेत्र में स्टोन क्रशर व्यवसायी उदय शंकर अग्रवाल से भी उसने इसी तरह की मांग की थी। यहां तक कि जेल में बंद रहने के दौरान भी उसका नेटवर्क सक्रिय था। उसने अपने गुर्गों से पलामू एजेंसी पर बम फेंकवाया था। वकील ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल करीब एक दशक पहले सुजीत का परिवार छत्तीसगढ़ के रायपुर में शिफ्ट हो गया था। उसके बड़े भाई अरुण सिन्हा को भी गैंगवार में गोली लग चुकी है, जिसके बाद परिवार ने पलामू छोड़ दिया। अरुण पर सुजीत की अवैध कमाई को रियल एस्टेट में लगाने का आरोप है। वर्ष 2023 में उसे रायपुर से गिरफ्तार किया गया था। वहीं, पलामू सिविल कोर्ट में सुजीत के मामलों की पैरवी करने वाले वकील चितरंजन पांडेय ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए इसे हत्या करार दिया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनके अनुसार, पुलिस पहले से ही उसे मारने की योजना बना रही थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top