भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गतका में एमजीएम स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन



डीपीएस चास में एक व दो अगस्त को बोकारो जिला गतका संघ के तत्वावधान में दूसरी जिला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के करीब 300 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में एमजीएम स्कूल ने प्रथम, पिट्स मॉडल स्कूल गोमिया ने द्वितीय तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल, चास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में भी एमजीएम स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। डीपीएस चास दूसरे तथा ओरिएंटल पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि डॉ. मनीष तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि पिट्स मॉडल स्कूल गोमिया के बीएमएल दास ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि गतका खेल ने कम समय में बोकारो के खिलाड़ियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले और झारखंड का नाम रोशन करेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top