भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रॉयल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सावन महोत्सव




रॉयल पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में सावन महोत्सव का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सावन के मधुर गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सभी छात्र-छात्राएं व शिक्षक हरे रंग की वेशभूषा में उपस्थित हुए, जिससे पूरे विद्यालय में हरियाली का सुंदर संदेश प्रसारित हुआ। बच्चों द्वारा आकर्षक ग्रीन सलाद भी तैयार कर प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर भगवान शिव का सुंदर पोस्टर बनाया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने भगवान शिव, माता पार्वती एवं भगवान कार्तिकेय का मनोहारी रूप धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। हिंदी, अंग्रेजी एवं पिक्चर टॉक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या रूपम गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मकता को विकसित करते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top