Last Updated:
Indian Railways News: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. रांची-धनबाद रेल मंडल के रजहरा स्टेशन पर एक मालगाड़ी के बेपटरी (डिरेल) होने से रेल परिचालन पूरी तरह प्रभावित हुआ है. इस हादसे के कारण रांची-सासाराम एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. जबकि दिल्ली राजधानी और हटिया-आनंद विहार समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है. घर से निकलने से पहले प्रभावित ट्रेनों की पूरी लिस्ट यहां देखें.
सांकेतिक फोटो(एआई)
रांची: रांची और धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रजहरा स्टेशन पर एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई है. इस दुर्घटना के बाद रेल खंड पर परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है. जिसका सीधा असर रांची रेल मंडल से परिचालित होने वाली कई महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों पर पड़ा है. रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैक को क्लियर करने का काम युद्धस्तर पर जारी है. लेकिन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए आज और कल (4 और 5 जून) कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और उनके मार्गों में परिवर्तन यानी रूट डायवर्ट किया गया है.
ये ट्रेनें रद्द, चोपन एक्सप्रेस का आंशिक समापन
हादसे के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है तो कुछ को रास्ते में ही रोक दिया गया है. प्रभावित ट्रेनों की सूची इस प्रकार है.
- ट्रेन संख्या 18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस आज 4 जून को पूरी तरह रद्द रहेगी.
- ट्रेन संख्या 18636 सासाराम-रांची एक्सप्रेस अगले दिन यानी 5 जून को पूरी तरह रद्द रहेगी.
- ट्रेन संख्या 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस आज 4 जून को यह ट्रेन अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं जाएगी. इस ट्रेन का बरवाडीह स्टेशन पर ही आंशिक समापन कर दिया गया है.
दिल्ली राजधानी और हटिया-आनंद विहार समेत इन ट्रेनों के रूट बदले
सवारी गाड़ियों के सुचारू संचालन के लिए रेलवे ने रांची और हटिया से दिल्ली की ओर जाने वाली वीआईपी ट्रेनों समेत कई एक्सप्रेस गाड़ियों के मार्ग में बदलाव किया है. अब ये ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी.
- 12873 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस आज 4 जून को यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग बरकाकाना-हजारीबाग टाउन-कोडरमा-गया-सोन नगर-गढ़वा रोड लिंक केबिन और गढ़वा होकर चलेगी.
- 20407 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आज 4 जून को यह ट्रेन भी बदले हुए रूट से चलाई जा रही है. अब यह बरकाकाना-कोडरमा-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन होकर अपने गंतव्य को जाएगी.
- 18309 सम्बलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस आज 4 जून को इस ट्रेन के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है. यह गाड़ी राजाबेड़ा-गोमो-गया-सोन नगर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन होकर आगे बढ़ेगी.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम यानी एनटीईएस या रेलवे हेल्पडेस्क के माध्यम से अपनी ट्रेनों की लाइव स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें