भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हजारीबाग में युवक का शव मिलने पर हंगामा:परिजनों ने हत्या का लगाया...




हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित हुटपा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान अमृत नगर निवासी चीकू वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच) में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि चीकू वर्मा की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, यदि परिजनों द्वारा लिखित शिकायत दी जाती है, तो प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जाएगी और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और स्थानीय निवासियों ने नूतन नगर चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी। कई घंटों तक सड़क जाम रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और यात्रियों को परेशानी हुई। प्रदर्शन कर रहे लोग मृतक के आश्रित परिवार के लिए उचित मुआवजे और मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच की मांग पर अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही जाम हटाया जा सका।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top