भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत:लातेहार में मां से...




लातेहार-बेंदी रेलवे खंड में पोल संख्या 218/22 से 218/36 के बीच डाउन रेलवे लाइन पर गुरुवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान डुरुआ निवासी स्व. भल्टू राम के बेटी रिमझिम कुमारी (15) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिमझिम अपनी नानी के घर में मां के साथ रह रही थी। बताया जाता है कि उसकी मां ने उसे बर्तन साफ करने के लिए कहा था, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर मां-बेटी के बीच मामूली विवाद हो गया। परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान उसकी मां ने उसे डराने के उद्देश्य से दौड़ाया, जिसके बाद वह घर से बाहर निकल गई। घटना के संबंध में लातेहार थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के बाद किशोरी के रेलवे ट्रैक तक पहुंचने की बात सामने आई है। इसी दौरान वह एक मालगाड़ी की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top