भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड के बोकारो में अनोखा शिव मंदिर! यहां फूलों नहीं, बिस्कुट, छाछ...


होमताजा खबरधर्म

झारखंड का अनोखा शिव मंदिर! यहां बिस्कुट, छाछ से होता है भोलेनाथ का श्रृंगार

Last Updated:

बोकारो के कैंप-2 स्थित श्री श्री केदारेश्वर नाथ मृत्युंजय मंदिर में शिव का श्रृंगार बिस्कुट, हरी सब्जियों और छाछ से होता है. यह मंदिर केदारनाथ धाम की तर्ज पर बना है.

ख़बरें फटाफट

बोकारो: क्या आपने कभी ऐसे शिव मंदिर के बारे में सुना है, जहां भगवान शिव का श्रृंगार केवल फूलों से नहीं, बल्कि बिस्कुट, हरी सब्जियों और छाछ से भी किया जाता हो? जी हां! झारखंड के बोकारो जिले के कैंप-2 स्थित श्री श्री केदारेश्वर नाथ मृत्युंजय मंदिर अपनी इसी अनोखी परंपरा और भव्य वास्तुकला के कारण श्रद्धालुओं के बीच खास पहचान बना चुका है और यहां सावन के महीने में दूर-दूर से श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं.

केदारनाथ धाम की तर्ज पर हुआ है निर्माण

मंदिर के पुजारी निकेश कुमार शास्त्री ने बताया कि केदारेश्वर नाथ मृत्युंजय मंदिर का निर्माण उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम को ध्यान में रखकर कराया गया है. पहले यहां एक छोटा मंदिर था, लेकिन करीब डेढ़ वर्ष पहले इसे भव्य स्वरूप दिया गया और मंदिर का निर्माण उड़ीसा के कारीगरों ने किया है. मंदिर परिसर में मां भगवती, राधा-कृष्ण, पंचमुखी हनुमान सहित कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं.

फूलों- सब्जियों से होता है शिवलिंग का श्रृंगार

सावन के दौरान मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता भगवान शिव का अनोखा श्रृंगार है. यहां पारंपरिक फूलों के अलावा गाजर, बैंगन, भिंडी, टमाटर, धनिया, पत्तागोभी, फूलगोभी समेत कई हरी सब्जियों से शिवलिंग को सजाया जाता है इतना ही नहीं, पारले-जी बिस्कुट और छाछ से भी विशेष श्रृंगार किया जाता है और पूजा-अर्चना पूरी होने के बाद इन सामग्रियों को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया जाता है.

श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र

पुजारी के अनुसार, जो श्रद्धालु किसी कारणवश उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम नहीं जा पाते, उनके लिए यह मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है. मंदिर की बनावट और धार्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम जैसा आध्यात्मिक अनुभव कराता है.

श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

वहीं, पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं श्रद्धालु संध्या तिवारी ने बताया कि केदारेश्वर नाथ मृत्युंजय मंदिर जिले के प्रसिद्ध शिवालयों में से एक है उनका कहना है कि यहां जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से भगवान शिव से प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है. यही वजह है कि सावन के पूरे महीने मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top