![]()
झारखंड में मंगलवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। राजधानी रांची समेत सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे जहां एक ओर मौसम सुहावना रहेगा, वहीं कुछ इलाकों में जलभराव और आवागमन प्रभावित होने की आशंका भी है। तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। लगातार बादल छाए रहने और बारिश के कारण रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के आसार हैं। दिन में भी ठंडक महसूस होगी। उमस से राहत मिलेगी, जिससे मौसम काफी हद तक आरामदायक बना रहेगा। आंधी-तूफान के साथ वज्रपात का खतरा मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गुमला और सिमडेगा में तेज हवा के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों को खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। अगले 5 दिन जारी रह सकता है बारिश मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले पांच दिनों तक मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी। 5 से 7 अगस्त तक भी अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। हालांकि बहुत भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन लगातार वर्षा से मौसम पूरी तरह खुशनुमा बना रहेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, बारिश और तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार होगा। रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद में AQI संतोषजनक से अच्छी श्रेणी में रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को साफ और ताजी हवा मिल सकेगी।
Source link