भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में गांजा के साथ युवक गिरफ्तार:700 ग्राम गांजा बरामद, पुलिस ने...




बोकारो पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। माराफारी थाना क्षेत्र से एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि यह कार्रवाई बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में पहला कदम है। मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने चेतावनी दी है कि बोकारो में गांजा कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं और पूरे नेटवर्क की पहचान कर ली गई है। आने वाले दिनों में सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। घेराबंदी कर पकड़ गया यह घटना 3 जून 2026 की है। संध्या गश्ती के दौरान बोकारो स्टील प्लांट गेट के पास पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति के घूमने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के पहुंचने पर वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान राहुल कुमार गुप्त उर्फ गुड्डु (26), निवासी दुन्दीबाग बाजार, थाना बीएस सिटी, जिला बोकारो और मूल निवासी भोजपुर (बिहार) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा की 5 पुड़िया बरामद हुईं। उसकी निशानदेही पर एक गुमटी में छापेमारी की गई, जहां से लगभग 700 ग्राम गांजा, दो डिब्बों में 76 सिगरेटनुमा नशीले पदार्थ, 4205 रुपए नगद और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने सभी जब्त सामान के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई बड़े रैकेट की जांच का हिस्सा है, जिसे तेज कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों में भय का माहौल है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार पर “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top