भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पश्चिमी सिंहभूम में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:डीलियामार्चा गांव में हुई...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डीलियामार्चा गांव स्थित बासा टोली में 36 वर्षीय महिला बिपाशा सोय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार सुबह सामने आई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के पति प्रभु सोय ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात तक घर में सब कुछ सामान्य था। परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ भोजन किया और फिर सोने चले गए। उन्हें किसी प्रकार के विवाद या परेशानी की जानकारी नहीं थी। गुरुवार सुबह जब उनकी नींद खुली तो पत्नी घर में नहीं दिखीं। काफी देर तक तलाश करने के बाद परिवार के सदस्यों ने घर के सामने स्थित एक कमरे में बिपाशा सोय का शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ पाया। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बिपाशा सोय मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करती थीं। वह तीन बच्चों की मां थीं। परिजनों ने बताया कि बुधवार को गांव में एक पर्व का आयोजन भी हुआ था और दिनभर का माहौल सामान्य था। ऐसे में परिवार के सदस्य भी आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top