![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने मंगलवार को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बोकारो इस्पात नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में निवासरत अनुसूचित जनजाति समुदाय के विकास, कल्याण एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। डॉ. लकड़ा के साथ उनके निजी सचिव कुशेश्वर साहू, क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक निदेशक पीके दास, अन्वेषक राहुल, रिया तथा विधि सलाहकार राहुल यादव भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने बीएसएल के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जनजातीय समुदाय के लिए संचालित योजनाओं, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. आशा लकड़ा ने कोक ओवन एवं कास्टिंग शॉप का भ्रमण कर उत्पादन प्रक्रियाओं तथा आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
Source link