भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डुमरी में मिली दुग्दा के दिवाकर की बाइक 2 दिनों से हैं...



डुमरी थाना क्षेत्र के घुजाडीह-भरखर पथ पर कुलगो नदी के पास बुधवार को एक पल्सर बाइक लावारिस हालत में मिली। बाइक पर खून के धब्बे लगे हुए थे। चाबी भी लगी हुई थी और हेलमेट भी टंगा था। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक (जेएच09बीएम-4753) मंगलवार से उसी सुनसान जगह पर खड़ी थी। दो दिन तक बाइक के नहीं हटने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। उन्होंने जिला परिषद सदस्य बैजनाथ महतो को सूचना दी। महतो ने डुमरी पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक जब्त कर थाने ले गई। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में बाइक बोकारो िजला के दुग्दा निवासी दिवाकर सिंह के नाम पर पंजीकृत पाई गई। पुलिस मालिक और उससे जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बाइक का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में तो नहीं हुआ। बाइक सवार के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका की भी पड़ताल की जा रही है। जांच के लिए दुग्दा पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। घर में घुसकर मां-बेटियों से मारपीट, एसपी से शिकायत चंद्रपुरा के आदि पल्ली निवासी एक पीड़ित परिवार ने मारपीट मामले में बुधवार को एसपी से गुहार लगाई। पीड़िता दीपा देवी ने बताया कि गत 31 मई की शाम वहीं के रमेश राम, भोला राम व विश्राम नामक व्यक्ति उनके घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने दीपा देवी और उनकी दोनों बेटियों के साथ न सिर्फ बुरी तरह मारपीट की, बल्कि उनकी बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। आरोपी आए दिन छेड़छाड़ और गाली-गलौज करते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top