भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत:गुमला में अज्ञात वाहन ने मारी...




गुमला जिले के पालकोट प्रखंड में एक सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय तुरिया किंडो की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनका दोस्त 28 वर्षीय विमल किंडो गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि को हुई। घायल विमल किंडो ने बताया कि वे दोनों दोस्त बघिमा पाहन टोली से ढिरौली जाम टोली में एक मेहमानी से लौट रहे थे। कसीरा अंबा टोली के पास एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बाइक पर पीछे बैठे तुरिया किंडो को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विमल किंडो के हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को सदर थाना के एसआई अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।दोनों में किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top