Last Updated:
चालोदा गांव की प्राइमरी स्कूल शिक्षिका रीना बेन बलदेवभाई झाला हत्या वाले दिन जनगणना ड्यूटी के लिए निकली थीं. साथ में खत्रीपुर स्कूल के प्रधानाचार्य और उनके पति बलदेव तोयाभाई झाला भी स्कूटर पर साथ थे. 2 जून को रास्ते में ईंट भट्टे के नजदीक पहुंचते-पहुंचते दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हो गया. लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी के सिर पर बार-बार पत्थर से हमला किया और उसकी जान जाने तक उसे मारता रहा.
पति ने जनगणना करती पत्नी को पत्थर से कुचल कुचल कर मार डाला.
Pati ne Patni ko maar dala: अहमदाबाद के ग्रामीण क्षेत्र धोलका से हत्या का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां जनगणना के लिए ड्यूटी पर गई सरकारी प्राइमरी स्कूल की टीचर की उसके ही पति ने पत्थर से कुचल-कुचल कर हत्या कर दी. हत्यारा पति भी सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य है. फिलहाल पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है.
3 जून को धोलका तालुका के चालोदा-केलियावासना रोड के पास नर्मदा नहर के किनारे सुनसान इलाके में उस महिला का आधा जला हुआ शव बरामद होने से हड़कंप मच गया. शव की पहचान रीना झाला के रूप में हुई, जो चालोदा गांव की प्राइमरी स्कूल शिक्षिका थीं. पुलिस ने मामले की छानबीन की तो कुछ ही घंटे में चौंकाने वाली कहानी सामने आई..
पुलिस के अनुसार, चालोदा गांव की प्राइमरी स्कूल शिक्षिका रीना बेन बलदेवभाई झाला हत्या वाले दिन जनगणना ड्यूटी के लिए निकली थीं. साथ में खत्रीपुर स्कूल के प्रधानाचार्य और उनके पति बलदेव तोयाभाई झाला भी स्कूटर पर साथ थे. 2 जून को रास्ते में ईंट भट्टे के नजदीक पहुंचते-पहुंचते दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हो गया. लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी के सिर पर बार-बार पत्थर से हमला किया और उसकी जान जाने तक उसे मारता रहा.
हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की और अपने स्कूटर के टैंक से पेट्रोल निकालकर शव पर छिड़का और आग लगा दी. जब स्थानीय लोगों ने आंशिक रूप से जला शव देखा तो पुलिस को सूचना दी.
घटना के बाद बलदेवभाई घर लौटे और परिवार वालों को बताया कि पत्नी लापता हो गई है. उन्होंने रीना के भाई और परिचितों को फोन कर बताया कि उनका फोन स्विच ऑफ है और उन्हें कहीं नहीं मिल रही हैं. बाद में उन्होंने पुलिस थाने में लापता रिपोर्ट भी दर्ज कराई.
हालांकि धोलका ग्रामीण पुलिस, सर्विलांस टीम और लोकल क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, लोकल इंटेलिजेंस की मदद से जांच की और शक की सुई बलदेवभाई की ओर मुड़ गई. गिरफ्तार करने पर उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया.
पुलिस को दी गई जानकारी में बलदेवभाई ने बताया कि घर में लंबे समय से घरेलू कलह चल रही थी. उन्हें लगता था कि पत्नी, बच्चे और मां अक्सर उनके खिलाफ रहते हैं. इससे पहले भी उन्होंने पत्नी को मारने की धमकी दी थी.
धोलका पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की हत्या और सबूत नष्ट करने संबंधी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. जांच चल रही है कि हत्या पहले से प्लान की गई थी या झगड़े के दौरान अचानक हुई.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें