भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत:चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर...




चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना बीती रात चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर भोंदल नगिनदहा पुल के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। मृतक की पहचान हंटरगंज बाजार निवासी बर्तन व्यवसायी बिहारी गुप्ता के पुत्र रौशन गुप्ता उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। रौशन डुमरी पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भोंदल नगिनदहा पुल के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रौशन की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुन्ना की घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं। वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना हंटरगंज थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top