![]()
कोडरमा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक के घर में घुसकर उसे जमीन पर कई बार पटका, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना मरकच्चो पश्चिम स्थित प्रेम नगर की है। मृतक की पहचान अनीश सिंह (26) के रूप में की गई। मृतक के चाचा सिकंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात अनीश मरकच्चो के जामू रोड स्थित रवानी होटल में खाना खा रहा था। इसी दौरान होटल में मौजूद रवि सिंह, पंकज सिंह, प्रवीण सिंह और उनके कुछ अन्य साथियों के साथ उसका किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। होटल में मौजूद अन्य लोगों ने विवाद को शांत करा दिया और अनीश को घर भेज दिया। हालांकि, रवि, पंकज, प्रवीण और उनके 8-10 साथियों ने इस बहस को गंभीरता से लिया। उन्होंने अनीश को सबक सिखाने के उद्देश्य से 6-7 बाइक पर सवार होकर उसके घर पहुंच गए। अनीश के भाई के साथ भी मारपीट की वहां पहुंचते ही सभी हमलावरों ने अनीश के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अनीश के भाई, मां और बहन ने झगड़ा शांत कराने की काफी कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनकी बात नहीं मानी। उन्होंने अनीश के भाई के साथ भी मारपीट की और घर के फर्श पर कई बार पटका, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, भाई के साथ इस कदर बेरहमी से हो रहे मारपीट से डर कर अनीश का भाई दौड़कर छत पर भाग गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनते ही आसपास के लोग वहां इकठ्ठा हो गए। इतने में सभी हमलावर वहां से फरार हो गए। दो दिन पहले ही आया था घर वहीं, गंभीर रूप से घायल अनीश को मरकच्चो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए शनिवार की सुबह उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के क्रम में उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अनीश पटना में रहकर ट्रक चलाता था। वह दो दिन पहले ही मरकच्चो आया था। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मरकच्चो पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाने में जुटी हुई है। वहीं हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Source link