भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर दो होटल संचालक को नोटिस



भास्कर न्यूज | दुमका दिल्ली के होटल में आग से 21 लोगों की मौत ने होटल की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी बड़ी घटना के बाद भी दुमका के कई होटल में सुरक्षा संबंधी नियमों की खुले आम धज्जियां उड़ रही है। जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम ने शहर के दो होटल में सुरक्षा संबंधी नियमों की जांच की। दोनों होटल संचालक को नियमों का पालन नहीं करने पर नोटिस दिया गया है। टीम सबसे पहले थाना रोड स्थित एक होटल पहुंची। यहां पर फायर अलार्म सिस्टम और फायर एक्सटिंग्विशर एक्सपायरी निकला, जबकि स्मोक डिटेक्टर भी चालू हालत में नहीं मिला। जांच में सामने आया कि दोनों होटलों में ठहरने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही थी। आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन और इंतजाम नहीं है। एसडीओ कौशल कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी शीतांशु खलको, सदर डीएसपी दिलीप खालको व अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने हर चीज को खंगाला। एसडीओ ने बताया कि दोनों होटलों में फायर सेफ्टी के आवश्यक उपकरण के अलावा किसी भी मानक की अनदेखी की जा रही थी। दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई ने शहर के अन्य होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top